Bigg Boss 20 के मेकर्स ने शो के प्रीमियर से पहले एक दिलचस्प ट्विस्ट पेश किया है। इस बार घर में किसे एंट्री मिलेगी, इसका फैसला सिर्फ मेकर्स नहीं बल्कि दर्शक करेंगे। नए प्रोमो में सलमान खान ने ऐलान किया है कि फैंस दो संभावित कंटेस्टेंट्स में से अपने पसंदीदा को वोट देकर बिग बॉस के घर में भेज सकते हैं।
Riya Ahir और Love Gill के बीच मुकाबला
जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें Riya Ahir और Love Gill शामिल हैं। दोनों में से किसी एक को दर्शकों के वोट के आधार पर बिग बॉस के घर में एंट्री मिलने वाली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Riya Ahir उस समय चर्चा में आई थीं जब NEET प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन रोकने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब उनका नाम Bigg Boss 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स में सामने आ रहा है।
सलमान ने बताया- इस बार फैसला फैंस का
नए प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आते हैं कि इस बार घरवालों के साथ-साथ फैंस का भी ‘वरदान’ बनता है। इसके बाद वह बताते हैं कि दर्शक दो नामों में से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को चुनेंगे।
सलमान कहते हैं, “तो इस बार फिर होगा फैंस का फैसला। इनमें से जिसको मिलेगा Bigg Boss में जाने का वरदान, वो आप decide करेंगे।”
JioHotstar पर कर सकेंगे वोट
प्रोमो में सलमान दर्शकों से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करने की अपील करते हैं। दर्शक JioHotstar ऐप के जरिए वोट कर सकेंगे और तय करेंगे कि Riya Ahir और Love Gill में से किसे बिग बॉस के घर में एंट्री मिलेगी।
6 सितंबर से शुरू होगा Bigg Boss 20
सलमान खान ने प्रोमो में यह भी बताया कि Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। शो शुरू होने से पहले ही इस नए ट्विस्ट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
अब सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि Riya Ahir और Love Gill में से किसे ज्यादा वोट मिलेंगे और किसे मिलेगा बिग बॉस के घर में एंट्री का ‘वरदान’।


