• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक

Mintwire by Mintwire
04/10/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक


खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन पौड़ी के रांसी खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आई टीमों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने कबड्डी, मुर्गा झपट और रस्सा-कस्सी जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-14 कबड्डी में नरेंद्रनगर ने मारी बाजी

अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर की टीम नेथम स्थान हासिल किया। श्रीनगर की टीम दूसरे और देवप्रयाग की टीम तीसरे स्थान पर रही।

मुर्गा झपट के 35 किलो वर्ग में समर अव्वल

अंडर-14 बालक वर्ग के मुर्गा झपट मुकाबले के 35 किलोग्राम भारवर्ग में लैंसडाउन के समर ने पहला स्थान हासिल किया। रुद्रप्रयाग के अनिरुद्ध दूसरे और यमकेश्वर के दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे।

38 किलो भारवर्ग में चिराग ने जीता स्वर्ण

मुर्गा झपट के 38 किलोग्राम भारवर्ग में कोटद्वार के चिराग ने प्रथम स्थान हासिल किया। देवप्रयाग के आदित्य दूसरे और पौड़ी के आयुष तीसरे स्थान पर रहे।

41 किलो में देवप्रयाग के हरपाल ने किया कब्जा

41 किलोग्राम भारवर्ग में देवप्रयाग के हरपाल ने बाजी मारी। रुद्रप्रयाग के लोकेश ने दूसरा और पौड़ी के मनोज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

47 किलो वर्ग में श्रीनगर के प्रियांशु प्रथम

मुर्गा झपट के 47 किलोग्राम भारवर्ग में श्रीनगर के प्रियांशु ने पहला स्थान हासिल किया। रुद्रप्रयाग के अक्षत दूसरे और लैंसडाउन के प्रियांगल तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-14 रस्सा-कस्सी में देवप्रयाग की टीम विजेता

अंडर-14 बालक वर्ग की 440 किलोग्राम भारवर्ग रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में देवप्रयाग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पौड़ी की टीम दूसरे और रुद्रप्रयाग की टीम तीसरे स्थान पर रही।

अंडर-19 रस्सा-कस्सी में पौड़ी का दबदबा

अंडर-19 बालक वर्ग की 560 किलोग्राम भारवर्ग रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। नरेंद्रनगर दूसरे और लैंसडाउन तीसरे स्थान पर रहा।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और विजेताओं को खेल विभाग के प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों ने सम्मानित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

अधिकारी और खिलाड़ी रहे मौजूद

इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुराई, महेश, आदेश बहुगुणा, एमओ आरिफ, मनोज बजरियाल, दिनेश सिंह चौहान, सचिन कश्यप, युवा परियोजना अधिकारी दीपक कोहली, संजय रावत, विमल लसपाल, रितेश चौहान, कु. प्रियंका सहित विभागीय कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Tags: KabaddiKhel Mahakumbh 2026MP Championship TrophyPauri GarhwalPauri NewsRope Tugsports newsUnder-14 SportsUnder-19 SportsUttarakhand SportsYouth Welfare Department
Previous Post

देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू

Next Post

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम

Next Post
26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम

26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम

Please login to join discussion

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire