• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा’, Gen-Z के ट्रेंड से अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

Mintwire by Mintwire
01/10/2026
in देश, राज्य
0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए Gen-Z के बीच चल रहे विरोध प्रदर्शनों के नारों का इस्तेमाल किया. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “एक कचौड़ी, दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा.” अखिलेश का यह बयान चर्चा में आ गया है.

Gen-Z और PDA को लेकर अखिलेश का दावा

अखिलेश यादव ने Gen-Z से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में Gen-Z और PDA मिलकर बीजेपी का पत्ता साफ कर देंगे. उन्होंने कहा, “दिल्ली में आपने सुना होगा- एक कचौड़ी, दो समोसा, बीजेपी पर नहीं भरोसा.”

पीएम नरेंद्र मोदी के Gen-Z सम्मेलन को लेकर भी अखिलेश ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ‘भजन जैमिंग’ की बात कही थी, जिसे किसी ने सुनकर कर दिया. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी जल्द ही युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी और पार्टी के घोषणापत्र में युवाओं के लिए कई बातें शामिल होंगी.

राज्यसभा चुनाव पर विधायकों से अपील

राज्यसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विधायकों से सपा के तीसरे प्रत्याशी को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी को हराना चाहते हैं, वे आगे आ सकते हैं और सपा उनका स्वागत करेगी.

अखिलेश ने यह भी दावा किया कि कुछ विधायक पहले से ही उनके संपर्क में हैं और सपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के लिए तैयार हैं.

ब्रजेश पाठक के ई-रिक्शा वाले बयान पर तंज

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के युवाओं को नौकरी की तलाश करने के बजाय ई-रिक्शा चलाने की सलाह वाले बयान पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी.

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, “हमारे डिप्टी सीएम को ई-रिक्शा बुक करना चाहिए.” उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को ही बीमार कर दिया है और अब अस्पतालों को इलाज की जरूरत है.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में PDA और जनता मिलकर बीजेपी का सफाया कर देगी.

Tags: Akhilesh Yadavakhilesh yadav newsakhilesh yadav news genzakhilesh yadav news update
Previous Post

पौड़ी में मिलेट्स खरीद अभियान शुरू, 17 केंद्रों पर किसानों से खरीदा जाएगा मंडुवा; ₹5,205 प्रति क्विंटल MSP तय

Next Post

कोटद्वार में मोहम्मद दीपक पर दुकानदार को धमकी देने का आरोप, गाली-गलौज के बाद थाने पहुंचा मामला

Next Post
कोटद्वार में मोहम्मद दीपक पर दुकानदार को धमकी देने का आरोप, गाली-गलौज के बाद थाने पहुंचा मामला

कोटद्वार में मोहम्मद दीपक पर दुकानदार को धमकी देने का आरोप, गाली-गलौज के बाद थाने पहुंचा मामला

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire