Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनारवाला मालसी मोटर मार्ग ₹ 319.30 लाख की लागत के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत किया शिलान्यास 

Mintwire by Mintwire
07/01/2026
in उत्तराखंड
0
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनारवाला मालसी मोटर मार्ग ₹ 319.30 लाख की लागत के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत किया शिलान्यास 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुच्छुपानी चौक स्थित हिल माउंट स्कूल के प्रांगण में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनारवाला मालसी मोटर मार्ग ₹ 319.30 लाख की लागत के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी तथा स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और सड़क, पेयजल, सीवर एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ₹82 करोड़ से अधिक लागत से क्षेत्र में विकास कार्य अभी तक हो चुके हैं।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार जन जन की सरकार जन-जन के द्वार के नारे के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि करने वाला, नकल विरोधी कानून, जो आज के युवाओं के लिए अभिशाप बन गया है उसके लिए नकल विहिन शिक्षा के लिए सख्त कानून लाने वाला, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि विशाल सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है जल्द ही धामी के नेतृत्व में शीघ्र ही यह सैन्यधाम वीर माताओं को, वीर नारियों और प्रदेश की जनता को लाकोर्पित जाएगा।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने नाईवाला क्षेत्र के 500 मीटर का क्षेत्र सड़क निर्माण, पतालेश्वर पुलिया और सड़क मार्ग और द्वार का निर्माण, गुच्छूपानी चौक पर पिकेट और सीसीटीवी की मांग, नयागांव गढ़वाली कॉलोनी में सड़क की मांग तथा 16 बीघा में बिजली की समस्या और नया गांव अनारवाला में पुश्ता निर्माण सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, पार्षद भूपेंद्र कठेत, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, प्रमिला, पार्षद सागर लामा, पूर्व सैनिक कैप्टन दिनेश प्रधान, सुखेदव गुरुंग, गंभीर लामा, मनोज क्षेत्री, समीर डोभाल, संजय नौटियाल, रतन लाल गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनारवाला मालसी मोटर मार्ग ₹ 319.30 लाख की लागत के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत किया शिलान्यास  first appeared on doonvoice.

Previous Post

राज्यपाल ने हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक-समाज के समन्वित दृष्टिकोण पर दिया बल

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.