Tuesday, May 5, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

कलमा आता है… फिर धर्म पूछकर जुबैर ने 2 गार्ड्स पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार… ATS जांच में जुटी

Mintwire by Mintwire
28/04/2026
in देश, राज्य
0

मुंबई के पास मीरा रोड के नया नगर इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. करीब 4 बजे एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने निर्माणाधीन इमारत में तैनात दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है.

‘कलमा’ को लेकर पूछताछ के बाद हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने गार्ड्स से उनके धर्म के बारे में सवाल किया और पूछा कि क्या वे ‘कलमा’ पढ़ सकते हैं. गार्ड्स के मना करने पर उसने अचानक चाकू से हमला कर दिया.

गार्ड्स की हालत

हमले में सुब्रतो सेन और राजकुमार मिश्रा घायल हुए हैं.
राजकुमार मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है
सुब्रतो सेन फिलहाल खतरे से बाहर हैं. दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

कैसे बची जान

हमले के दौरान दोनों गार्ड्स किसी तरह पास बने सिक्योरिटी केबिन में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया. इसी वजह से उनकी जान बच सकी. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस की तेज कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले. महज डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी को उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया गया. नया नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है.

आरोपी का background

जांच में सामने आया है कि आरोपी पढ़ा-लिखा है और

कुछ समय तक अमेरिका में भी रह चुका है.

2019 में भारत लौटा

मीरा रोड में अकेले किराए पर रहता था

कुछ महीने पहले तक कोचिंग सेंटर में केमिस्ट्री और मैथ पढ़ाता था

संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियां

पुलिस को आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों में कथित तौर पर ISIS से जुड़े प्रोपेगैंडा वीडियो देखने के संकेत मिले हैं. इसी वजह से मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

ATS ने संभाली जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए Maharashtra Anti-Terrorism Squad को जांच में शामिल किया गया है. पुलिस और ATS मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हमले के पीछे कोई चरमपंथी या वैचारिक कारण तो नहीं है.

पहलगाम से जुड़े वीडियो भी जांच में

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से कुछ संदिग्ध वीडियो मिले हैं, जिनका संबंध पहलगाम से बताया जा रहा है. फिलहाल इन वीडियो की सत्यता और कनेक्शन की जांच की जा रही है.

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी न फैलाएं. गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें आरोपी की मानसिक स्थिति, पृष्ठभूमि और संभावित नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.

Tags: ATS InvestigationBreaking News IndiaCCTV InvestigationCrime News MumbaiExtremism ProbeIndia Law and OrderISIS PropagandaKnife AttackMaharashtra PoliceMira Road AttackMumbai Crime NewsSecurity Guards AttackStabbing Case India
Previous Post

मेहनत को मिला सम्मान: पौड़ी के 21 मेधावी छात्रों का कलेक्ट्रेट में अभिनंदन

Next Post

गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ से प्रयागराज तक विकास की नई रफ्तार… पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Next Post
गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ से प्रयागराज तक विकास की नई रफ्तार… पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

गंगा एक्सप्रेसवे: मेरठ से प्रयागराज तक विकास की नई रफ्तार... पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.