Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

जताया आभारमुख्यमंत्री धामी से उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, ‘समान काम-समान वेतन’ पर जताया आभार

Mintwire by Mintwire
16/01/2026
in उत्तराखंड
0
जताया आभारमुख्यमंत्री धामी से उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, ‘समान काम-समान वेतन’ पर जताया आभार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उपनल कर्मचारियों ने समान कार्य–समान वेतन के संबंध में आज राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय हेतु मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपनल कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों को पूरा करने के साथ-साथ उनके सम्मान और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों उपनल कर्मचारियों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उपनल कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सरकार पूरी गंभीरता से मान्यता देती है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे सरकार की नीतियों एवं निर्णयों के अनुरूप पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

The post जताया आभारमुख्यमंत्री धामी से उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, ‘समान काम-समान वेतन’ पर जताया आभार first appeared on doonvoice.

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी की अध्‍यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक संपन्‍न, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Next Post

सगन्ध पौधों की खेती से संवरेगी किसानों की आर्थिकी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए डूर स्टेप सहायता के निर्देश

Next Post
सगन्ध पौधों की खेती से संवरेगी किसानों की आर्थिकी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए डूर स्टेप सहायता के निर्देश

सगन्ध पौधों की खेती से संवरेगी किसानों की आर्थिकी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए डूर स्टेप सहायता के निर्देश

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.