Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

नई दिल्ली में राज्यपाल ने एसआईडीएम के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ की बैठक 

Mintwire by Mintwire
21/01/2026
in उत्तराखंड
0
नई दिल्ली में राज्यपाल ने एसआईडीएम के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ की बैठक 

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नई दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) का भ्रमण किया तथा एसआईडीएम के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

इस अवसर पर उन्होंने रक्षा उद्योग से जुड़ी वर्तमान गतिविधियों, नई तकनीकों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत की रक्षा शक्ति केवल हथियारों पर निर्भर नहीं है, बल्कि मजबूत संस्थाओं, आपसी सहयोग और सशक्त औद्योगिक ढांचे से बनती है। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में एसआईडीएम जैसे संगठन सरकार और उद्योग के बीच सेतु की भूमिका निभा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड, जो परंपरागत रूप से सशस्त्र बलों को बड़ी संख्या में जवान उपलब्ध कराता रहा है, अब रक्षा उद्योग और उससे जुड़ी सेवाओं में भी अपनी भूमिका को विस्तार देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर सड़क संपर्क, औद्योगिक ढांचा और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध है।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने एसआईडीएम के प्रतिनिधियों को उत्तराखण्ड आने का आमंत्रण दिया और कहा कि राज्य रक्षा उद्योग के लिए अनुकूल, सुरक्षित और सहयोगी वातावरण प्रदान करता है। उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे उत्तराखण्ड में निवेश करें और नई तकनीकों को राज्य में लाकर रक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रशिक्षण, रखरखाव और तकनीकी सहयोग जैसी सहायक भूमिकाओं में राष्ट्रीय रक्षा उद्योग से जुड़कर महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

The post नई दिल्ली में राज्यपाल ने एसआईडीएम के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ की बैठक  first appeared on doonvoice.

Previous Post

सीमांत धारचूला-मुनस्यारी में आपदा से मुकाबले पर मंथन

Next Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने की शिष्टाचार भेंट, नए दायित्व के लिए दी हार्दिक 

Next Post
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने की शिष्टाचार भेंट, नए दायित्व के लिए दी हार्दिक 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने की शिष्टाचार भेंट, नए दायित्व के लिए दी हार्दिक 

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.