• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुरादाबाद में पिज्जा दुकान में धमाका, सिलिंडर फटने से शटर और दीवार क्षतिग्रस्त; 5 झुलसे, 3 गंभीर

Mintwire by Mintwire
02/10/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह पिज्जा की दुकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया. हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर हुआ. शुरुआती जांच में गैस सिलिंडर फटने को धमाके की वजह माना जा रहा है. हादसे में दुकान संचालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

धमाका इतना तेज था कि दुकान का शटर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

दुकान के अंदर और बाहर मौजूद लोग आए चपेट में

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है. शेरुआ चौराहे पर स्थित पिज्जा की दुकान में अचानक धमाका हुआ. उस समय दुकान के अंदर कुछ लोग मौजूद थे, जबकि आसपास राहगीर और पड़ोसी दुकानों के लोग भी थे.

धमाके में दुकान संचालक ब्रजपाल सिंह उर्फ बिर्जू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए. वह अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के फतेहपुर छीतरा गांव के रहने वाले हैं.

दुकान के बाहर खड़े यश चौधरी (30) भी धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए. वह छजलैट थाना क्षेत्र के कोकरपुर के निवासी हैं.

पड़ोसी दुकान के दो लोग भी घायल

धमाके में पास की दुकान में काम करने वाले अरुण (28) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वह शेरुआ के रहने वाले हैं. वहीं उनकी पड़ोसी दुकान के शिवम (30) को भी चोटें आई हैं.

इसके अलावा वहां से गुजर रही 68 वर्षीय ब्रजेश्वरी देवी भी हादसे में घायल हो गईं. शिवम और ब्रजेश्वरी देवी की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है.

फायर ब्रिगेड और FSL टीम ने किया निरीक्षण

धमाके की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया.

टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया गैस सिलिंडर फटने की बात सामने आ रही है. हालांकि, धमाके की सही वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

Tags: moradabad pizz hutmoradabad pizza hatup newsup news hindi
Previous Post

उत्तराखंड में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण लागू, पुलिस-वन विभाग समेत इन सरकारी पदों पर मिलेगा लाभ

Next Post

देहरादून में बनेगा नया एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर, मैक्स अस्पताल से धोरण तक जुड़ेगा; मसूरी जाने वालों को मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

Next Post

देहरादून में बनेगा नया एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर, मैक्स अस्पताल से धोरण तक जुड़ेगा; मसूरी जाने वालों को मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire