• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में डेयरी से बदली राहुल की किस्मत, 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई

Mintwire by Mintwire
03/05/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड सरकार की स्वरोजगार योजनाएं अब ग्रामीण युवाओं के लिए सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं। जनपद पौड़ी गढ़वाल के केवर्स गांव निवासी राहुल गुसाईं ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर डेयरी व्यवसाय में सफलता हासिल की है। आज वे आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं।


राहुल गुसाईं ने 7 लाख रुपये का ऋण लेकर डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। शुरुआत में उन्होंने 5 गायों से काम शुरू किया और धीरे-धीरे अपने व्यवसाय का विस्तार करते हुए आज 24 गायों का डेयरी फार्म तैयार कर लिया है। इनमें जर्सी, साहीवाल, गिर, बद्री और होल्स्टीन फ्रीज़ियन जैसी उन्नत नस्ल की गायें शामिल हैं।

हर दिन 150 लीटर से ज्यादा दूध उत्पादन


वर्तमान में राहुल रोजाना करीब 150 से 170 लीटर दूध उत्पादन कर रहे हैं। इसमें से 32 से 40 लीटर दूध स्वयं सहायता समूह “प्रयास” को, करीब 50 लीटर आंचल डेयरी को और शेष दूध स्थानीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाता है। गुणवत्तापूर्ण दूध के कारण उनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

हर महीने 80-90 हजार की कमाई


दूध बिक्री से राहुल को हर महीने लगभग 80 से 90 हजार रुपये की आय हो रही है, जिसमें 45 से 50 हजार रुपये तक शुद्ध लाभ शामिल है। इससे उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है और वे आगे अपने व्यवसाय को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

सरकारी योजनाओं से मिला सहारा


राहुल ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने उन्हें व्यवसाय शुरू करने में महत्वपूर्ण मदद दी। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड और मुख्यमंत्री राज्य पशु मिशन योजना के तहत भी उन्हें सहयोग मिला, जिससे वे अपने डेयरी व्यवसाय का विस्तार कर सके।
पशुपालन विभाग की ओर से उन्हें नियमित तकनीकी सहायता भी मिल रही है, जिसमें पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और चारे से जुड़ी जानकारी शामिल है। इससे दूध उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने राहुल


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि राहुल गुसाईं जैसे युवा यह साबित कर रहे हैं कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं के सहयोग से डेयरी व्यवसाय को लाभकारी बनाया जा सकता है। राहुल की सफलता अब क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, जो स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

Tags: Pauri Newspauri news hindiUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

दिल्ली के शाहदरा में लगी भीषण आग…9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 12 घायल

Next Post

केदारनाथ धाम में 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर कसेगा शिकंजा

Next Post

केदारनाथ धाम में 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर कसेगा शिकंजा

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire