Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

देहरादून में 31 जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली, जिलाधिकारी से आदेश जारी

Mintwire by Mintwire
12/01/2026
in उत्तराखंड
0
देहरादून में 31 जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली, जिलाधिकारी से आदेश जारी

देहरादून : उत्तराखंड में भले ही इन दिनों बारिश और बर्फबारी का इंतजार बना हुआ है, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ है। पहाड़ी इलाकों में पाले की मार और मैदानी क्षेत्रों में चल रही शीतलहर के कारण सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि दिन में खिल रही धूप से कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह और देर रात को ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इसी को देखते हुए देहरादून समेत छह जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में कोहरे की स्थिति बन सकती है, जिससे यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि 16 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इसके बाद 17 जनवरी को पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

इधर, बढ़ती ठंड और पाले की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 जनवरी तक कक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही शुरू होंगी, ताकि बच्चों को ठंड से राहत मिल सके।

The post देहरादून में 31 जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली, जिलाधिकारी से आदेश जारी first appeared on doonvoice.

Previous Post

कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित बने युवा : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य 

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग, उत्तराखंड बंद का असर पहाड़ से मैदानी जिलों तक, बाजार रहे बंद

Next Post
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग, उत्तराखंड बंद का असर पहाड़ से मैदानी जिलों तक, बाजार रहे बंद

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग, उत्तराखंड बंद का असर पहाड़ से मैदानी जिलों तक, बाजार रहे बंद

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.