• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

यूपी के चुनावी साल में फिर बढ़ सकता है गन्ना मूल्य, किसान संगठन कर रहे आंदोलन की तैयारी

Mintwire by Mintwire
03/10/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर गन्ना मूल्य बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है. किसान संगठन लगातार गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं और सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में जुटे हैं. नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभी राज्य परामर्शी समिति की बैठक नहीं हुई है. माना जा रहा है कि जल्द ही समिति की बैठक में गन्ना मूल्य को लेकर फैसला हो सकता है.

चुनावी साल में पहले भी बढ़ता रहा है गन्ना मूल्य

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों के दौरान चुनाव से पहले गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी देखने को मिली है. 2017 में बीजेपी सरकार बनने के बाद 2017-19 के दौरान गन्ना मूल्य में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई थी.

इसके बाद 2021-22 में विधानसभा चुनाव से पहले गन्ने के दाम 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए गए. वहीं, 2023-24 में लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी.

हालांकि, 2025-26 में भी सरकार ने पेराई सत्र से पहले गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी. अब 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में किसान संगठनों की नजर एक बार फिर गन्ने के दाम पर है.

किसान संगठन बना रहे सरकार पर दबाव

किसान संगठन गन्ने की लागत और चीनी के बढ़ते दाम का हवाला देते हुए गन्ना मूल्य में पर्याप्त बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को गन्ने का उचित मूल्य तय करना चाहिए.

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि चीनी के दाम में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. वहीं, महाराष्ट्र में उत्पादन कम होने के कारण चीनी के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है. ऐसे में सरकार को गन्ना मूल्य में उचित बढ़ोतरी करनी चाहिए.

जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की तैयारी

किसान संगठन अब अपनी मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में भी जुट गए हैं. धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि इसी महीने गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा.

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने बताया कि किसान 23 अक्टूबर को गन्ना संस्थान में जुटेंगे और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

ऐसे में अब सबकी नजर राज्य परामर्शी समिति की बैठक पर है. बैठक में सरकार गन्ना मूल्य को लेकर क्या फैसला करती है, इस पर किसानों और चीनी उद्योग की नजर बनी हुई है.

Tags: up elections 2027up ganneup newsup news hindiup news updateup news updatwuttarpradesh news
Previous Post

नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस

Next Post

‘मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा गया…’, यूपी कांग्रेस में बदलाव पर बोले अजय राय

Next Post

‘मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा गया…’, यूपी कांग्रेस में बदलाव पर बोले अजय राय

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire