• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में राजस्व बढ़ाने पर डीएम का फोकस, पुराने मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

Mintwire by Mintwire
18/07/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को राजस्व संग्रहण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी विभाग की राजस्व वसूली पिछले वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। जिन विभागों का प्रदर्शन कमजोर है, वे कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कार्ययोजना बनाएं।

अवैध खनन और शराब के खिलाफ सख्ती

बैठक में खनन विभाग को अवैध खनन और अवैध भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं आबकारी विभाग को दूसरी सुरक्षा किश्त जमा न करने वाली शराब दुकानों को नोटिस जारी करने और अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज करने को कहा गया।

पुराने राजस्व वादों का होगा त्वरित निस्तारण

जिलाधिकारी ने पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व मामलों की नियमित सुनवाई कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। धारा 166 और 167 से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने तथा सभी पीठासीन अधिकारियों को लंबित मामलों की सूची तैयार कर एक माह के भीतर अधिकतम प्रकरण निपटाने को कहा गया।

आपदा और राशन व्यवस्था की भी समीक्षा

डीएम ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को सभी पात्र लाभार्थियों तक समय पर राशन पहुंचाने और आपदा की स्थिति के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न, राहत किट व आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक उसी दिन मौके पर पहुंचें और तीन दिन के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

61 पटवारी चौकियों की मरम्मत अगस्त तक पूरी होगी

बैठक में बताया गया कि आपदा से क्षतिग्रस्त 61 पटवारी चौकियों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी ने सभी मरम्मत कार्य अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ई-ऑफिस प्रणाली, लंबित न्यायिक मामलों और विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की भी समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Tags: pauri dm newsPauri NewsUttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

पात्र लाभार्थियों तक खुद पहुंचेगा प्रशासन, आवेदन का इंतजार नहीं करेगा: डीएम स्वाति भदौरिया

Next Post

देहरादून में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- पेपर लीक के लिए कोचिंग सेंटर से मंत्रालय तक पूरा सिस्टम जिम्मेदार

Next Post

देहरादून में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- पेपर लीक के लिए कोचिंग सेंटर से मंत्रालय तक पूरा सिस्टम जिम्मेदार

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire