Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

फिर छाया कोविड का डर, इस राज्य में 4 लोगों की हुई मौत

Mintwire by Mintwire
18/07/2026
in देश
0

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में कोविड के 12 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान चार संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन मौतें कडप्पा जिले और एक काकीनाडा जिले में हुई है।

सभी मृतकों को पहले से थीं गंभीर बीमारियां

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव जी. वीरापांडियन ने बताया कि जिन चार मरीजों की मौत हुई, वे पहले से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। कडप्पा के एक मरीज का इलाज वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में चल रहा था, जबकि काकीनाडा में एक बच्ची की मौत की भी पुष्टि हुई है।

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए सैंपल

कोविड के नए मामलों की पुष्टि के बाद मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संक्रमण किस वैरिएंट से हुआ है।

सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 12 मामलों में से आठ कडप्पा, दो गुंटूर और एक-एक मामला विशाखापट्टनम व काकीनाडा से सामने आया है। फिलहाल तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं, दो अस्पताल में भर्ती हैं और तीन स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सरकार का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देशभर में भी बढ़ रहे हैं मामले

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 1 जुलाई के बाद देशभर में 339 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे अधिक 115 मामले केरल से सामने आए हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 64, महाराष्ट्र में 43, तमिलनाडु में 39, दिल्ली में 18, राजस्थान में 12 और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 18 मामले दर्ज किए गए हैं।

Tags: andhra covid attackandhra pradesh covid 19andhra pradesh covid newscorona newscovid 19covid 19 news
Previous Post

Sonam Wangchuk की पत्नी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेरी मंजूरी के बिना इलाज न किया जाए’

Next Post

‘30 सेकेंड ऑपरेशन’, फोन जैमर, सफेद चादर… कैसे जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक

Next Post

‘30 सेकेंड ऑपरेशन’, फोन जैमर, सफेद चादर… कैसे जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.