• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘30 सेकेंड ऑपरेशन’, फोन जैमर, सफेद चादर… कैसे जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक

Mintwire by Mintwire
18/07/2026
in देश
0

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के विशेष रणनीति बनाई थी. सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब 3 बजे नई दिल्ली जिले के सभी पुलिसकर्मियों को संसद की सुरक्षा ड्रिल के नाम पर बुलाया गया। बाद में उन्हें मंदिर मार्ग थाने ले जाकर बताया गया कि वांगचुक को सिर्फ 30 सेकेंड के भीतर प्रदर्शन स्थल से हटाना है.

फोन जैमर लगाया, सफेद पर्दे की आड़ में हटाया

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई से कुछ मिनट पहले जंतर-मंतर इलाके में फोन जैमर लगाया गया. सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस ने मंच के सामने सफेद पर्दा लगा दिया और कुछ ही सेकेंड में सोनम वांगचुक को एंबुलेंस के जरिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचा दिया। बताया गया कि पूरी कार्रवाई पर्दे की आड़ में की गई ताकि मौके पर मौजूद लोग उसे देख न सकें.

अभिजीत दिपके के बाहर जाने का किया इंतजार

सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों की दिनचर्या का अध्ययन किया. योजना के तहत CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के शौचालय जाने का इंतजार किया गया और उसी दौरान वांगचुक को हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हटाना शुरू कर दिया और दिपके को भी रोक लिया.

पुलिस कमिश्नर बदलने के अगले दिन हुई कार्रवाई

वांगचुक को हटाने की कार्रवाई ऐसे समय हुई जब इससे एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा को हटाकर अनुराग कुमार को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया था. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नए पुलिस आयुक्त ने कार्यभार संभालने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कार्रवाई की रणनीति तैयार की.

विपक्ष ने उठाए सवाल

सोनम वांगचुक 28 जून से परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे. उनकी गिरफ्तारी और अस्पताल ले जाने की कार्रवाई के बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) समेत कई विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए वांगचुक की मांगों पर बातचीत की अपील की है.

Tags: Sonam Wangchuksonam wangchuk hunger strike newsSonam Wangchuk Newssonam wangchuk news hindisonam wangchuk update
Previous Post

फिर छाया कोविड का डर, इस राज्य में 4 लोगों की हुई मौत

Next Post

ये पहली बार नहीं… 2023 से कई बार भूख हड़ताल पर बैठ चुके सोनम वांगचुक, कितनी बार पूरी हुई मांग?

Next Post

ये पहली बार नहीं… 2023 से कई बार भूख हड़ताल पर बैठ चुके सोनम वांगचुक, कितनी बार पूरी हुई मांग?

Recent Posts

  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire