• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने सीमांत गांव मिलम में की ITBP जवानों से भेंट, ग्रामीणों से विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा

Mintwire by Mintwire
29/10/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री ने सीमांत गांव मिलम में की ITBP जवानों से भेंट, ग्रामीणों से विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ITBP के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्र सेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनका अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों के साथ भी सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास हेतु ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके तहत इन क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेजी से जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। आगामी समय में इन क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि सीमाओं पर बसने वाले लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने सीमा क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जोहार क्लब मुनस्यारी में इनडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जायेगा। ग्राम बिल्जू में सामुदायिक मिलन केन्द्र का निर्माण कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी  संजय गुंज्याल, स्थानीय लोग और आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।

Tags: Chief Minister Pushkar Singh DhamiFrontier village MilamIG ITBP Sanjay GunjyalITBP jawansNewsPithoragarhUttarakhand.
Previous Post

युवा महोत्सव 6 नवंबर से 8 नवंबर तक होगा : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या

Next Post

चाईल्ड फ्रेेडली संरचना व विशेषज्ञ शिक्षक सुविधाओं से शिक्षा की अलख जगाता; जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर 

Next Post
चाईल्ड फ्रेेडली संरचना व विशेषज्ञ शिक्षक सुविधाओं से शिक्षा की अलख जगाता; जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर 

चाईल्ड फ्रेेडली संरचना व विशेषज्ञ शिक्षक सुविधाओं से शिक्षा की अलख जगाता; जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
  • बच्ची पर अचानक झपटी गाय, मां ने जान पर खेलकर बचाई मासूम; आबूरोड का CCTV वीडियो वायरल 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire