• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

द्वाराहाट से रामनगर जा रही सवारी बस खाई मे गिरी, 6 से अधिक मौतें, कई घायल

Mintwire by Mintwire
30/12/2025
in उत्तराखंड
0
द्वाराहाट से रामनगर जा रही सवारी बस खाई मे गिरी, 6 से अधिक मौतें, कई घायल

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर यात्रियों से भरी बस अचानक खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत और 11 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए। यह हादसा भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर दूर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

बस द्वाराहाट-भिकियासैंण-बासोट मार्ग से रामनगर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस का ड्राइवर अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बताया कि, हादसे वाली जगह संकीर्ण और खतरनाक मार्ग पर स्थित है और बस तेज रफ्तार में जा रही थी।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और SDRF की टीम पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में मदद की।घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। दुर्गम पहाड़ी इलाके होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दुर्घटना हुई बस कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड की थी और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर UK 07PA4025 है। बस रामनगर सुबह 11 बजे पहुंचने वाली थी। हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।

The post द्वाराहाट से रामनगर जा रही सवारी बस खाई मे गिरी, 6 से अधिक मौतें, कई घायल first appeared on doonvoice.

Previous Post

‘सारे कार्य समय पर पूरा करें’, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Next Post

उत्तराखंड के दून विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह का आयोजन, राज्यपाल ने 42 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

Next Post
उत्तराखंड के दून विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह का आयोजन, राज्यपाल ने 42 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

उत्तराखंड के दून विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह का आयोजन, राज्यपाल ने 42 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

Please login to join discussion

Recent Posts

  • टिकट मांगा तो महिला ने ट्रेन में किया हंगामा, कपड़े फाड़कर TTE को फंसाने का लगाया आरोप; वीडियो वायरल 19/09/2026
  • स्कूल की सीढ़ियों से गिरी 9 साल की बच्ची, इलाज के दौरान मौत; CCTV में कैद हुआ हादसा 19/09/2026
  • हरदोई में पति ने काटी नाक, पत्नी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट… सास-ससुर पर भी गंभीर आरोप 19/09/2026
  • IIT बॉम्बे में दूसरे वर्ष के छात्र की मौत, परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल के आरोप के बाद कैंपस में प्रदर्शन 19/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर को कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 75 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा 19/09/2026
  • पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों को मिलेगी बाजार तक पहुंच 18/09/2026
  • चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम 18/09/2026
  • नेपाल में 11 करोड़ क्यूबिक मीटर चट्टान-बर्फ टूटकर गिरी, फिर आई विनाशकारी बाढ़; क्लाइमेट चेंज ने कैसे बढ़ाई तबाही? 18/09/2026
  • अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कोटद्वार में श्रद्धांजलि, छात्रों ने लिया सुरक्षा और न्याय के लिए आवाज उठाने का संकल्प 18/09/2026
  • उज्जैन में मोहन भागवत ने समझाया ‘धर्म’ और ‘रिलीजन’ का फर्क, बोले- धर्म मुक्त करता है और सभी के कल्याण का मार्ग दिखाता है 18/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire