• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

The Kerala Story 2 को केरल HC से लगा झटका, कोर्ट ने रिलीज पर लगाई रोक

Mintwire by Mintwire
29/03/2026
in देश
0


केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म The Kerala Story 2 की रिलीज पर अस्थायी रोक लगा दी है. यह फैसला फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान लिया गया. जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने निर्देश दिया कि फिल्म को 27 फरवरी को तय रिलीज तारीख पर रिलीज नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से भी सवाल करते हुए कहा कि नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया.

इस बीच जानकारी सामने आई है कि फिल्म के निर्माता इस आदेश के खिलाफ केरल हाईकोर्ट की बड़ी बेंच में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म की टीम जल्द से जल्द विस्तृत आदेश की कॉपी प्राप्त कर उसे चुनौती देना चाहती है, ताकि फिल्म की रिलीज में ज्यादा देरी न हो.

फ़िल्म में क्या दावा किया गया?

फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी में दावा किया गया है कि कुछ हिंदू युवतियों को अंतरधार्मिक विवाह के जरिए फंसाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया था.

 

याचिकाकर्ताओं ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की चिंताएं पहली नजर में गंभीर लगती हैं. यह याचिका जीवविज्ञानी श्रीदेव नाम्बूदरी ने दाखिल की थी, जिनका कहना है कि फिल्म का ट्रेलर केरल की छवि को नकारात्मक तरीके से दिखाता है और इससे सामाजिक प्रभाव पड़ सकता है.

कोर्ट ने इस मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और फिल्म के निर्माता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

 

Tags: kerala highcourtkerala story 2
Previous Post

हरिद्वार में 2027 कुंभ मेले की तैयारियां हुई शुरू,13 अखाड़ों के साथ हुई मीटिंग

Next Post

उत्तराखंड में मौसम ले सकता है करवट, चमौली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार

Next Post

उत्तराखंड में मौसम ले सकता है करवट, चमौली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire