• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’

Mintwire by Mintwire
12/09/2026
in देश, राज्य
0

घटना के दौरान युवक युवती को कसकर पकड़े रहा और उसके पीछे छिपने की कोशिश करता नजर आया. आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने युवती को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन युवक लगातार घबराया हुआ नजर आया. इसी दौरान कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने लगे तो युवती ने उनसे कैमरा बंद करने की अपील की.

पुलिस के सामने भी करता रहा हंगामा

मामला गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. बताया गया कि युवक किसी काम से युवती के साथ दिल्ली से गुरुग्राम आया था. अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह सड़क पर हंगामा करने लगा. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराने की कोशिश की. इसके बावजूद वह बार-बार खुद को खतरा बताते हुए “मुझे बचा लो” चिल्लाता रहा.

परिजनों ने बताया- इलाज चल रहा है

काफी देर तक हंगामा जारी रहने के बाद युवती ने युवक के परिजनों को फोन किया. इसके बाद दिल्ली के उत्तम नगर से उसके परिजन गुरुग्राम पहुंचे. परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पिछले कुछ समय से तनाव में था. उसका इलाज भी चल रहा है.

परिजनों के मुताबिक, युवक किसी काम के सिलसिले में घर से गुरुग्राम आया था, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह भ्रम की स्थिति में आ गया.

पुलिस ने परिजनों को सौंपा

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के अनुसार, पुलिस को युवक के हंगामा करने और खुद की जान को खतरा बताने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति संभाली. जांच के दौरान युवक के दिल्ली निवासी होने और उसकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की जानकारी मिली.

परिजनों ने पुलिस को उसके इलाज से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए. इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

Tags: gurugramgurugram newsgurugram video viral
Previous Post

2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा

Next Post

रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक

Next Post

रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक

Recent Posts

  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire