• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में FIR करने नहीं जाना होगा थाने, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत…गृह मंत्री अमित शाह ने की शुरुआत

Mintwire by Mintwire
28/02/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड में अब लोगों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार में ई-जीरो एफआईआर सुविधा का शुभारंभ करेंगे. इस नई व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे. हालांकि, शिकायत दर्ज करने के बाद तीन दिन के भीतर संबंधित थाने जाकर उस पर हस्ताक्षर करना जरूरी होगा.

हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कार्यक्रम स्थल पर बड़ा पंडाल लगाया जाएगा और नए आपराधिक कानूनों और पुलिस की आधुनिक तकनीकों पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसमें फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, साइबर क्राइम, जेल प्रशासन, कोर्ट और अभियोजन से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे. इन स्टॉलों के जरिए पुलिस के नए प्रोजेक्ट और आधुनिक जांच प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी. अमित शाह इन स्टॉलों का निरीक्षण भी करेंगे.

शिकायत करना होगा आसान

ई-जीरो एफआईआर लागू होने के बाद पीड़ित व्यक्ति किसी भी स्थान से तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा. उसे घटना वाले थाने में तुरंत जाने की जरूरत नहीं होगी. पुलिस बाद में केस को संबंधित थाने में ट्रांसफर कर देगी.

अभी तक यह सुविधा केवल मध्य प्रदेश और दिल्ली में लागू है. उत्तराखंड में लागू होने के बाद यह सुविधा शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन जाएगा. इससे खासकर चारधाम यात्रा और पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

क्या है ई-जीरो एफआईआर

ई-जीरो एफआईआर एक ऑनलाइन पुलिस सुविधा है. इसमें कोई भी व्यक्ति थाना क्षेत्र की चिंता किए बिना इंटरनेट के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है. बाद में पुलिस उस शिकायत को संबंधित थाने को भेज देती है. उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता सुनील कुमार मीणा ने बताया कि यह गृह मंत्रालय का प्रोजेक्ट है और इसके शुभारंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Tags: Uttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

देहरादून-हरिद्वार में चटख धूप, इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट… जानें अपने राज्य का मौसम

Next Post

अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया एयर अटैक, तेहरान में किए कई धमाके

Next Post

अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर किया एयर अटैक, तेहरान में किए कई धमाके

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire