Thursday, August 6, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

पौड़ी में महिलाओं को मिलेगा शिकायत का मंच, 10 मार्च को राज्य महिला आयोग करेगा सुनवाई

Mintwire by Mintwire
06/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग की ओर से प्रदेशभर में 09 मार्च से 13 मार्च तक महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी क्रम में 10 मार्च को पौड़ी गढ़वाल में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

कलेक्ट्रेट सभागार में होगी जनसुनवाई

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि 10 मार्च को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल प्रतिभाग करेंगी और महिलाओं से जुड़ी शिकायतों व समस्याओं पर सुनवाई करेंगी.

विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि महिलाओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके.

महिलाओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जिलाधिकारी ने जिले की महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें. उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

Tags: international women's dayKotdwarUttarakhand.womans day
Previous Post

कोटद्वार में विकास परियोजनाओं का डीएम ने लिया जायजा, एसटीपी से मंडी तक जमीनी हकीकत की जांच

Next Post

नौगांव मल्ला में प्रशासनिक शिविर, 122 लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Next Post

नौगांव मल्ला में प्रशासनिक शिविर, 122 लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.