• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

हरिद्वार और ऋषिकेश में बनेगा गंगा कॉरिडोर, कुंभ मेले के लिए 1027 करोड़ का प्रावधान

Mintwire by Mintwire
10/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0


उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने काशी और अयोध्या की तर्ज पर राज्य की पावन नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर विकसित करने का फैसला लिया है. इसके लिए बजट में हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए 10 करोड़ रुपये और ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए भी 10 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि रखी गई है. सरकार का मानना है कि इस कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन को बेहतर ढंग से विकसित किया जा सकेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा

राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को आर्थिक विकास से जोड़ने पर भी जोर दे रही है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन (SEZ) विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके तहत धार्मिक स्थलों के आसपास योग, आयुर्वेद और वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

कुंभ मेले के लिए 1027 करोड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. उन्होंने वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प दोहराया.

कुंभ मेले की तैयारियों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बजट में 1027 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस राशि से सड़कों को मजबूत करने, पुलों और घाटों का विस्तार करने और स्थायी व अस्थायी सुविधाएं विकसित करने का काम किया जाएगा. वहीं केंद्र सरकार ने भी कुंभ मेले के लिए 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता देने की घोषणा की है। राज्य और केंद्र की इस राशि से हरिद्वार में सुविधाओं का बड़ा विस्तार किया जाएगा.

विधायक ने दी बधाई

आदेश चौहान ने उत्तराखंड का सबसे बड़ा बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है. यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देगा और राज्य को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में मदद करेगा.

Tags: Uttarakhand
Previous Post

जनता मिलन में डीएम सख्त: लंबित शिकायतों पर ढिलाई नहीं, हर सोमवार देनी होगी अनुपालन रिपोर्ट

Next Post

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: एकेश्वर के पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर, डीएम ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Next Post

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: एकेश्वर के पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर, डीएम ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire