• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कोटद्वार में महिला आयोग की अध्यक्ष का औचक निरीक्षण… काउंसलिंग से सुलझे कई विवाद

Mintwire by Mintwire
14/03/2026
in ब्लॉग
0

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को कोटद्वार में महिला हेल्प डेस्क और साइबर सेल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, काउंसलिंग प्रक्रिया और पंजीकृत मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने काउंसलिंग सत्र में भी भाग लिया और उपस्थित पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए आपसी समझ और संवाद के माध्यम से विवादों को सुलझाने का प्रयास किया.

540 मामलों का सफल निस्तारण

निरीक्षण के दौरान हेल्प डेस्क प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में कुल 540 मामले पंजीकृत हुए. जिनका सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है. वहीं वर्ष 2026 के शुरुआती दो महीनों (जनवरी-फरवरी) में 112 नए मामले दर्ज हुए. जिन पर सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया जारी है.

अध्यक्ष ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और पारिवारिक विवादों को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना है.

साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

इस दौरान कुसुम कंडवाल ने साइबर सेल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े ऑनलाइन अपराध और साइबर बुलिंग के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जागरूकता बेहद जरूरी है.

स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता पर जोर

महिला आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए. इसके साथ ही निजी संस्थानों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaint Committee) की जानकारी व्यापक रूप से साझा करने और कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा.
इस अवसर पर कोटद्वार थाना प्रभारी प्रदीप नेगी, महिला हेल्पलाइन प्रभारी एसआई दीपिका बिष्ट सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Tags: kotdwar newsPauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन की सख्ती, 15 टीमों ने जिलेभर में की छापेमारी

Next Post

बारिश के साथ सुबह की शुरुआत, उत्तराखंड se दिल्ली तक मौसम हुआ सुहाना… 2 दिन का अलर्ट जारी

Next Post

बारिश के साथ सुबह की शुरुआत, उत्तराखंड se दिल्ली तक मौसम हुआ सुहाना... 2 दिन का अलर्ट जारी

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire