Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

1 अप्रैल को 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

Mintwire by Mintwire
31/03/2026
in देश, मौसम
0


देश में बेमौसम बारिश का प्रहार थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर 1 अप्रैल 2026 के लिए देश के 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा. कई जगहों पर 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. खासकर पूर्वी भारत में इस मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है. खुले मैदान में जाने से बचने और फसलों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं पहाड़ी राज्यों की यात्रा करने वाले लोगों को भी पहले मौसम अपडेट देखने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि खराब मौसम के चलते परेशानी बढ़ सकती है.

1 अप्रैल को भारी बारिश और आंधी की संभावना

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 1 अप्रैल को भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश, गरज और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 अप्रैल को भारी बारिश और तेज आंधी का अनुमान है.

जिलावार बात करें तो उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, कानपुर और लखनऊ में 1 से 3 अप्रैल के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में भी 1 और 6 अप्रैल को पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.

हरियाणा में कैसा रहेगा वेदर

हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और हिसार जैसे जिलों में 1 से 2 अप्रैल के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में भी तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और कांगड़ा में 3 से 4 अप्रैल के दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी.

मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वी भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन देश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

Tags: 1 april weatherdelhi weatherUttarakhandUttarakhand newsweather
Previous Post

कोटद्वार में गैस सप्लाई पर सख्ती… हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, लापरवाही पर एक्शन तय

Next Post

पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन… ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंजा, 4 वाहन सीज, 171 चालान

Next Post

पौड़ी पुलिस का सख्त एक्शन... ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंजा, 4 वाहन सीज, 171 चालान

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.