• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड: बैंक मैनेजर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, हादसा या साजिश?

Mintwire by Mintwire
19/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड के हरिद्वार के पास भट्टोवाला रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया. रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि शव दो हिस्सों में बंट गया.

घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. योग नगरी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार की ओर जा रही हावड़ा ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बैंक मैनेजर के रूप में हुई पहचान

पुलिस जांच में मृतक की पहचान वीरेंद्र दत्त बेलवाल (55) निवासी गुमानीवाला के रूप में हुई है. वह उत्तराखंड कॉपरेटिव बैंक में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.

हादसा या साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

घटना को लेकर पुलिस सिर्फ हादसे के रूप में नहीं देख रही है, बल्कि साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

घर से मिले संदिग्ध सुराग

जांच के दौरान मृतक के घर से शराब की बोतल, तीन गिलास और कपड़े के फंदे बरामद हुए हैं. इन सामानों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है, जिससे मामले में कई नए सवाल खड़े हो गए हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है.


Tags: Crimecrime newsUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज… 1200 से ज़्यादा छात्र-छात्राओं तक पहुंची जागरूकता

Next Post

चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

Next Post

चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire