• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

नैनीताल के 17 निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्ती, महंगी किताबों और मनमानी फीस पर नोटिस

Mintwire by Mintwire
02/05/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

नैनीताल: जिले में अभिभावकों पर महंगी किताबों और मनमानी फीस का बोझ डालने वाले निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जीआर जायसवाल ने नैनीताल जिले के 17 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों पर की गई है।


जांच में सामने आया है कि कई निजी स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अलावा महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें छात्रों पर थोप रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ स्कूल अभिभावकों पर विशेष दुकानों से ही किताबें और शिक्षण सामग्री खरीदने का दबाव भी बना रहे हैं।

15 दिन में जवाब देने का निर्देश


शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। हल्द्वानी, रामनगर और भीमताल क्षेत्र के कई प्रमुख स्कूल इस कार्रवाई के दायरे में आए हैं।

इन स्कूलों को भेजा गया नोटिस


देवभूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानपुर पश्चिम, गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, बीएलएम एकेडमी, वुडब्रिज स्कूल भीमताल, मल्लिकार्जुन स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रामनगर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल, आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, विस्डम पब्लिक स्कूल, इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसकेएम स्कूल, किंग्सफोर्ड स्कूल, शेमफोर्ड स्कूल मोटाहल्दू और हिमालया विद्या मंदिर शामिल हैं।

जांच में मिली प्रमुख अनियमितताएं


जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। इनमें एनसीईआरटी के अलावा महंगी निजी पुस्तकों को अनिवार्य करना, किताबों की संख्या जरूरत से ज्यादा रखना, तय दुकानों से खरीद के लिए दबाव बनाना और स्कूल की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी उपलब्ध न कराना शामिल है।

शिक्षा विभाग ने इसे राइट टू एजुकेशन एक्ट 2009, सीबीएससी दिशा-निर्देशों और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 का उल्लंघन बताया है।

सीईओ के सख्त निर्देश


मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे 15 दिन के भीतर संशोधित बुक लिस्ट जारी करें। केवल आवश्यक और एनसीईआरटी आधारित किताबों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, किसी विशेष दुकान से खरीद की अनिवार्यता तुरंत समाप्त की जाए।

स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर फीस संरचना और बुक लिस्ट सार्वजनिक करने और अतिरिक्त वसूली गई राशि का समायोजन या रिफंड करने के भी निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

Tags: nainita school news hindinainital schoolnainital school newsUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलरों की मनमानी पर लगेगी रोक, अवैध प्लॉटिंग के खसरा नंबर होंगे फ्रीज

Next Post

कालागढ़ थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण… व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

Next Post
कालागढ़ थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण… व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

कालागढ़ थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण... व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire