02 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल ने थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया . इस दौरान सबसे पहले थाना कार्यालय, भोजनालय, कर्मचारी बैरक और पूरे थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया गया .
मालखाना और सरकारी संपत्ति पर खास फोकस
निरीक्षण के दौरान थाने को आवंटित सरकारी संपत्ति और मालखाने की जांच की गई . लंबित सामान और परिसर में खड़े वाहनों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए, ताकि रिकॉर्ड और व्यवस्था दोनों साफ-सुथरी बनी रहे .
डिजिटल सिस्टम और रिकॉर्ड्स की भी हुई समीक्षा
सीसीटीएनएस पोर्टल समेत अन्य ऑनलाइन सिस्टम और थाना अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया . अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी रिकॉर्ड अपडेट रखें और कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखें .
शस्त्रों की जांच और हैंडलिंग पर जोर
थाने में मौजूद हथियारों की भी जांच की गई . पुलिसकर्मियों से शस्त्रों की हैंडलिंग करवाई गई और उन्हें नियमित साफ-सफाई व सही रखरखाव के निर्देश दिए गए .
अनुशासन और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश
थाना प्रभारी समेत सभी कर्मियों को अनुशासन और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने को कहा गया . बैरकों और आवासीय परिसर को साफ रखने, सरकारी संपत्ति की देखभाल करने और सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया गया .
कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गईं
निरीक्षण के अंत में सभी पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनी गईं . संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश भी दिए गए .
—
English Title:
Kotdwar Circle Officer Inspects Kalagarh Police Station . Strict Instructions Issued


