• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

अल्मोड़ा में जमीन और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की ठगी, सात नामजद समेत कई पर केस दर्ज

Mintwire by Mintwire
17/07/2026
in उत्तराखंड, देश
0

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जमीन और कॉटेज के सौदे के नाम पर 1.56 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। हल्द्वानी पुलिस ने सात नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो करोड़ में तय हुआ था सौदा

शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता, निवासी अलकनंदा कॉलोनी, हल्द्वानी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को उनके मित्र कैलाश सती और उनकी पार्टनर सुभ्रा गुप्ता ने अल्मोड़ा के भिकियासैंण स्थित श्रीकोट माडाली की 12 नाली जमीन का 90 लाख रुपये में सौदा कराया। इसी दौरान गैबुआ स्थित आठ कॉटेज का भी मौखिक समझौता हुआ। दोनों संपत्तियों का कुल सौदा 2 करोड़ रुपये में तय किया गया।

1.56 करोड़ लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने 46 लाख रुपये बैंक के जरिए और 1.10 करोड़ रुपये नकद देकर कुल 1.56 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। शेष 44 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री टालते रहे।

पैसा लौटाने से भी किया इनकार

शिकायत के मुताबिक, 28 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने साफ कह दिया कि वे न तो रजिस्ट्री करेंगे और न ही पैसा लौटाएंगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद 7 जून 2026 को पैसे लौटाने को लेकर लिखित समझौता हुआ, लेकिन उसका भी पालन नहीं किया गया।

सात आरोपियों पर एफआईआर

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैलाश सती, सुभ्रा गुप्ता, रेखा सती, गौरव सती, स्वाती, रवि कुमार और नंदन सिंह बोरा समेत अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपियों के खिलाफ पहले से भी जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Tags: Almoraalmora fraudalmora fraud news
Previous Post

20वें दिन भी अनशन पर डटे सोनम वांगचुक, डॉक्टरों ने जताया अंगों के फेल होने का खतरा

Next Post

अल्मोड़ा में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, हरेला पर किया पौधरोपण

Next Post

अल्मोड़ा में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, हरेला पर किया पौधरोपण

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire