• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Uttarakhand Weather Today: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 27 जुलाई से और बिगड़ सकता है मौसम

Mintwire by Mintwire
25/07/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार, 25 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 27 जुलाई से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मैदानी इलाकों में राहत, पहाड़ों में बारिश जारी

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जबकि मैदानी जिलों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। शुक्रवार को देहरादून में सुबह तेज धूप निकली, लेकिन बाद में बादल छा गए और दोपहर के बाद कई इलाकों में बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना बना रहा।

चमोली में भूस्खलन, कई गांवों का संपर्क टूटा

चमोली जिले में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। गोपेश्वर क्षेत्र में दो स्थानों पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं देवाल मोटर मार्ग के सियालकोट क्षेत्र में सड़क बंद होने से 10 गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से कट गया है।

चारधाम यात्रा पर मानसून का असर

मानसून के चलते चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ा है। केदारनाथ में जहां पहले प्रतिदिन 25 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर एक हजार से भी कम रह गई है। हालांकि प्रशासन को उम्मीद है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में फिर बढ़ोतरी होगी।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर सात संवेदनशील क्षेत्र

हाल के दिनों में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कई बार भूस्खलन और बोल्डर गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई है। गौरीकुंड से भीमबली के बीच सात संवेदनशील स्थान चिन्हित हैं, जहां लगातार पत्थर गिरने के खतरे के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए समय-समय पर यात्रा अस्थायी रूप से रोकी जाती है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।

Tags: dehradun weatherdehradun weather todayUttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindiUttarakhand rain alertUttarakhand weather news
Previous Post

जंतर-मंतर पर ‘इस्तीफे’ का ड्रामा, वर्दी पहनकर पहुंचा सस्पेंड कांस्टेबल… उत्तराखंड पुलिस ने खोल डाला पूरा चिट्ठा

Next Post

Amarnath Yatra: 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से 6,269 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Next Post

Amarnath Yatra: 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से 6,269 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire