• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab

Mintwire by Mintwire
11/09/2026
in एंटरटेनमेंट, देश
0

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इन दिनों अपने पहले रैप सॉन्ग को लेकर चर्चा में हैं. गुरुवार को उन्होंने अपना पहला गाना ‘Pablo’ रिलीज किया. खास बात यह है कि हानिया ने इस गाने को खुद लिखा और कंपोज भी किया है. गाने में वह अपने ट्रोलर्स को जवाब देती नजर आ रही हैं. हालांकि, गाने के आखिर में हुई राखी सावंत की अचानक एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया.

ट्रोलर्स को हानिया का करारा जवाब

‘Pablo’ में हानिया आमिर उन लोगों पर निशाना साधती नजर आती हैं, जो उन्हें ट्रोल करते हैं और उनकी खूबसूरती या पर्सनैलिटी को लेकर सवाल उठाते हैं. हानिया गाने के जरिए साफ करती हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद है और लोगों को उनकी जिंदगी को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है.

गाने में वह ट्रोलर्स को शांत रहने और अपनी हद में रहने की सलाह देती हैं. साथ ही हानिया यह भी कहती हैं कि हर इंसान को एक दिन अपने कर्मों का हिसाब देना पड़ता है.

गाने के आखिर में राखी सावंत की एंट्री

‘Pablo’ का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका आउट्रो है. गाने के अंत में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की आवाज सुनाई देती है. राखी हानिया का हौसला बढ़ाते हुए उनकी खूबसूरती की तारीफ करती हैं और उन्हें लोगों की बातों को दिल पर न लेने की सलाह देती हैं.

राखी कहती हैं, ‘हानिया, मेरी जान, टेंशन नहीं लेनी. तुम जन्नत की हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है. लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं. तुम शेरनी हो. डरना नहीं है, इनका सामना करो और आगे बढ़ती रहो.’

राखी की यह आवाज गाने के अंत में अचानक सुनाई देती है, जिसे देखकर फैन्स भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर दोनों के इस अनोखे कोलैबोरेशन की खूब चर्चा हो रही है.

राखी भी हानिया के गाने पर करती दिखीं वाइब

राखी सावंत खुद भी इस कोलैबोरेशन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैन्स के रिएक्शन शेयर किए. इसके अलावा एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह एक इवेंट के लिए तैयार होते हुए हानिया के गाने ‘Pablo’ पर वाइब करती दिखाई दीं.

फैन्स बोले- ये तो Unexpected Collab है

हानिया और राखी का यह कोलैबोरेशन देखकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह 2026 की उनकी बिंगो लिस्ट में बिल्कुल नहीं था. वहीं दूसरे यूजर ने इसे ‘अनएक्सपेक्टेड कोलैब’ बताया.

एक फैन ने लिखा कि किसी ने भी हानिया के गाने में राखी सावंत की आवाज सुनने की उम्मीद नहीं की होगी. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि राखी ने हानिया से वो सारी बातें कह दीं, जो भारतीय फैन्स उनसे कहना चाहते थे.

हानिया आमिर का एक्टिंग करियर

हानिया आमिर पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. उन्होंने साल 2016 में फिल्म ‘Janaan’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद ‘Titli’, ‘Visaal’, ‘Mere Humsafar’ और ‘Kabhi Main Kabhi Tum’ जैसे शोज से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली.

हाल ही में हानिया ‘Meri Zindagi Hai Tu’ में नजर आई थीं. इसके अलावा वह 2025 में दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा के साथ फिल्म ‘Sardar Ji 3’ में भी दिखाई दी थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, हालांकि इसे भारत में रिलीज नहीं किया गया था.

Tags: hania amirhania amir newshania amir rakhi sawant newshania amir rakhi sawant news hindihania amitrakhi sawant
Previous Post

BRICS Summit 2026: 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा?

Next Post

Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Next Post

Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire