• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

थलीसैंण में 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन, 768 लोगों ने उठाया लाभ

Mintwire by Mintwire
11/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
थलीसैंण में 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन, 768 लोगों ने उठाया लाभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण में आयोजित तीन दिवसीय बहु विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का मंगलवार को समापन हो गया. शिविर के अंतिम दिन 254 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं.

तीन दिनों में 768 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था. तीन दिनों में कुल 768 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया.

इनमें 329 मरीजों की जनरल मेडिसिन, 196 की हड्डी रोग, 121 की नेत्र रोग, 31 की स्त्री रोग और 45 मरीजों की ईएनटी विशेषज्ञों ने जांच एवं उपचार किया.

रक्त जांच और टीबी स्क्रीनिंग भी हुई

शिविर के दौरान 118 लोगों की रक्त जांच, 257 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग, 43 लोगों के टीबी एक्स-रे और 20 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई. इसके अलावा 5 दिव्यांग प्रमाण पत्र और 6 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए.

स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी. लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया.

यमकेश्वर में 12 से 14 अगस्त तक लगेगा अगला शिविर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 12 से 14 अगस्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में भी निःशुल्क बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा. उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और उपचार की सुविधा लेने की अपील की.

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. खुशबू खत्री, डॉ. अंकिता रावत, डॉ. अगमकांत, डॉ. मोहित, डॉ. समीक्षा, डॉ. जयशंकर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीतू, एएनएम श्वेता, विनीता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Tags: Free Health CampHealth Camp UttarakhandHealth Department UttarakhandHealthcare ServicesMedical CampMulti Speciality Health CampPauri GarhwalPauri Garhwal NewsPauri Newspushkar singh dhamiThalisain Health CampThalisain NewsUttarakhand Health NewsUttarakhand newsYamkeshwar Health Camp
Previous Post

कंगना रनौत का नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार, बोलीं- ‘लोमड़ी बनने से बेहतर कुत्ता बनना’

Next Post

कोटद्वार के निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अक्टूबर तक काम पूरा होने की उम्मीद

Next Post
कोटद्वार के निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अक्टूबर तक काम पूरा होने की उम्मीद

कोटद्वार के निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अक्टूबर तक काम पूरा होने की उम्मीद

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire