• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कंगना रनौत का नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार, बोलीं- ‘लोमड़ी बनने से बेहतर कुत्ता बनना’

Mintwire by Mintwire
11/08/2026
in एंटरटेनमेंट, देश
0
कंगना रनौत का नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार, बोलीं- ‘लोमड़ी बनने से बेहतर कुत्ता बनना’

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के सेलिब्रिटीज की ओर से छात्र प्रदर्शनों पर चुप्पी साधने वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है. कंगना ने नसीरुद्दीन शाह के ‘मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते’ वाले बयान को उन्हीं पर पलटते हुए कहा कि वह उनके जैसा ‘लोमड़ी’ बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी.

दरअसल, छात्र प्रदर्शनों पर बॉलीवुड के बड़े सितारों की चुप्पी को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि जब उनकी अंतरात्मा उन्हें कहेगी, तब वे बोलेंगे. उन्होंने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा था कि मुंह में हड्डी दबाए कुत्ता भौंक नहीं सकता.

इसके बाद अभिनेता पीयूष मिश्रा की एक पोस्ट को कंगना ने अपनी Instagram Story पर शेयर किया और नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर सवाल उठाया. इसके साथ कंगना ने लिखा कि हर कोई किसी न किसी का ‘कुत्ता’ होता है, लेकिन उन्हें उस देश के लिए वफादार रहने और लड़ने पर गर्व है जो उन्हें पालता है. इसके बाद उन्होंने लिखा कि आज के समय में ‘कुत्ता’ कहलाना भी तारीफ है, क्योंकि वफादारी और मासूमियत दुर्लभ है. उन्होंने कहा कि वह नसीरुद्दीन जैसे ‘लोमड़ी’ बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी.

झारखंड के छात्र प्रदर्शन से जुड़ा विवाद

कंगना का यह बयान झारखंड में छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच आया है. झारखंड विधानसभा के पास भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी थी. अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जबकि लाठीचार्ज की भी बात सामने आई. इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों और चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी दी गई.

कंगना ने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में बच्चों के साथ अत्याचार हो रहा है और उन पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किया जा रहा है.

Gen Z पर कंगना के बदले सुर

कंगना की नसीरुद्दीन शाह पर यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब Gen Z को लेकर उनके हालिया बयानों में भी बदलाव देखने को मिला है. इससे पहले उन्होंने Gen Z को लेकर ‘generation gutter’ जैसी टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी आलोचना हुई थी. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि “Gen Z हमारे देश की ताकत है” और युवा देश के लिए एक बड़ी संपत्ति हैं.

फिलहाल कंगना और नसीरुद्दीन शाह के बीच ‘कुत्ता’ और ‘लोमड़ी’ वाला विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags: Bollywood NewsGen Z Protestjharkhand protestJharkhand Student ProtestKangana Instagram StoryKangana RanautKangana Ranaut NewsKangana vs Naseeruddin ShahNaseeruddin ShahNaseeruddin Shah News
Previous Post

CV लाओ भाई…प्रशांत किशोर बांकीपुर जीतने के बाद अब 10 हजार युवाओं को दिला रहे नौकरी, जानिए पूरा प्लान

Next Post

थलीसैंण में 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन, 768 लोगों ने उठाया लाभ

Next Post
थलीसैंण में 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन, 768 लोगों ने उठाया लाभ

थलीसैंण में 3 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन, 768 लोगों ने उठाया लाभ

Please login to join discussion

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire