• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

संसद में अमित शाह-राहुल गांधी आमने-सामने, गृह मंत्री बोले- ‘चर्चा के लिए तैयार’, राहुल ने पूछा- छात्रों पर गोली किसने चलाई? उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए…

Mintwire by Mintwire
12/08/2026
in देश, राज्य
0

नई दिल्ली: संसद में झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर संसद को बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शाह के बयान पर पलटवार करते हुए छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए।

अमित शाह बोले- 24 घंटे चर्चा के लिए तैयार

अमित शाह ने कहा कि संसद का सत्र शुरू होने के बाद से वह लगातार संसद आ रहे हैं और अपने चैंबर में मौजूद हैं। उन्होंने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही नहीं चलने देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड के छात्र आंदोलन और प्रदर्शन से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने कहा कि विपक्ष आज दोपहर 3 बजे तक स्पीकर को चर्चा के लिए पत्र दे और सरकार आज 3 बजे से कल 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार रहेगी।

शाह ने कहा, “मैं सदन में बैठूंगा, सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा।” उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि उसे चर्चा करनी है या हंगामा करना है, यह अब उसे तय करना है।

राहुल गांधी का पलटवार- ‘मैं झारखंड के मुद्दे पर चुप नहीं हूं’

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि वह झारखंड के मुद्दे पर बिल्कुल चुप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर चुके हैं कि छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा की वह सराहना नहीं करते।

राहुल गांधी ने कहा, “मैं चुप नहीं हूं, खोलकर बोल रहा हूं।”

राहुल ने पूछा- छात्रों पर गोली किसने चलाई?

इसके बाद राहुल गांधी ने अमित शाह पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है और उनका मतलब देश की युवा पीढ़ी से है।

राहुल ने सवाल किया, “छात्रों पर गोली किसने चलाई? कील लगी लाठियों से छात्रों को पीटने का आदेश किसने दिया?”

उन्होंने आगे कहा कि अगर छात्रों पर गोली चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया था तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

‘पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं’

राहुल गांधी ने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री में सदन में आकर छात्रों के मुद्दे पर जवाब देने की हिम्मत नहीं है।

वहीं अमित शाह ने अपने बयान में कहा कि वह संसद में लगातार मौजूद हैं और चर्चा होने पर विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

अब चर्चा होगी या हंगामा, सबकी नजर

अमित शाह और राहुल गांधी के बीच बयानबाजी के बाद संसद में झारखंड के छात्र आंदोलन का मुद्दा और गरमा गया है। सरकार जहां चर्चा के लिए तैयार होने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है। अब नजर इस बात पर है कि विपक्ष अमित शाह के प्रस्ताव को स्वीकार करता है या संसद में गतिरोध जारी रहता है।


Tags: rahul gandhirahul gandhi and amit shahrahul gandhi and amit shah newsrahul gandhi newsrahul gandhi news hindirahul gandhi on amit shahrahul gandhi paper leak
Previous Post

संसद में गतिरोध पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- आज 3 बजे से कल 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार

Next Post

आप थोड़ा सा बदल गए हैं… शादी में मिले खड़गे, राहुल और मोदी, ऐसे ओएक-दूसरे से खूब हंसकर मिले

Next Post

आप थोड़ा सा बदल गए हैं… शादी में मिले खड़गे, राहुल और मोदी, ऐसे ओएक-दूसरे से खूब हंसकर मिले

Recent Posts

  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire