• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

संसद में गतिरोध पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- आज 3 बजे से कल 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार

Mintwire by Mintwire
12/08/2026
in देश
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जारी गतिरोध के बीच विपक्ष को चर्चा का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार है।

शाह ने कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है और वह चर्चा के अंत में जवाब देंगे। उन्होंने विपक्ष से संसद की कार्यवाही को आगे बढ़ाने की अपील की।

24 घंटे तक चर्चा का प्रस्ताव

अमित शाह के मुताबिक, सरकार ने चर्चा के लिए पूरा 24 घंटे का समय देने की तैयारी दिखाई है। उनका कहना है कि चर्चा के दौरान विपक्ष अपनी बात रख सकता है और इसके बाद वह अंत में जवाब देंगे।

अमित शाह ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “देखिए सबसे पहले लापता और भाग गए हैं इस प्रकार की भाषा भारत की सर्वाजनिक जीवन में, संसदीय जीवन में अभी अभी सुनाई देती है। जब से संसद सत्र शुरू हुआ है तबसे मैं लगातार संसद में आता हूं और अपने चैंबर में बैठा हूं चूंकि विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहे हैं। तो कोई जाकर क्या करेगा? जहां तक चर्चा का सवाल है सरकार की ओर से किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया कि छात्र आंदोलन के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार हैं और चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए…मेरी ओर से मैंने भी कह दिया कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन वो चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं….

उन्होंने आगे कहा, आज 3 बजे तक वो स्पीकर साहब को पत्र दें और कल 3 बजे तक हम सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार हैं मैं सदन में बैठूंगा और सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा….अब विपक्ष को तय करना है उनको चर्चा करनी है या हंगामा करना है।”

संसद में लगातार बना हुआ है गतिरोध

संसद में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। हंगामे के कारण कई बार सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई है। अब अमित शाह के इस प्रस्ताव के बाद देखना होगा कि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार होता है या नहीं।

Tags: Amit Shahamit shah newsamit shah statement
Previous Post

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे पद

Next Post

संसद में अमित शाह-राहुल गांधी आमने-सामने, गृह मंत्री बोले- ‘चर्चा के लिए तैयार’, राहुल ने पूछा- छात्रों पर गोली किसने चलाई? उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए…

Next Post

संसद में अमित शाह-राहुल गांधी आमने-सामने, गृह मंत्री बोले- ‘चर्चा के लिए तैयार’, राहुल ने पूछा- छात्रों पर गोली किसने चलाई? उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए…

Recent Posts

  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire