नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से 75 मिनट तक देश को संबोधित किया। यह उनका लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन था और पिछले चार वर्षों में उनका सबसे छोटा भाषण रहा।
पीएम मोदी ने 2014 में पहली बार लाल किले से स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था। तब उनका संबोधन 65 मिनट का था। इसके बाद भाषण की अवधि अलग-अलग वर्षों में बदलती रही।
हर साल कितने मिनट का रहा PM मोदी का भाषण?
साल भाषण की अवधि
2014 65 मिनट
2015 88 मिनट
2016 96 मिनट
2017 56 मिनट
2018 83 मिनट
2019 92 मिनट
2020 90 मिनट
2021 88 मिनट
2022 74 मिनट
2023 90 मिनट
2024 98 मिनट
2025 103 मिनट
2026 75 मिनट
इन आंकड़ों के मुताबिक 2017 का 56 मिनट का संबोधन सबसे छोटा रहा, जबकि 2025 का 103 मिनट का भाषण सबसे लंबा था। 2026 का 75 मिनट का भाषण कार्यकाल का चौथा सबसे छोटा संबोधन रहा।
पिछले साल बनाया था सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड
2025 में पीएम मोदी ने लाल किले से 103 मिनट तक भाषण दिया था, जो स्वतंत्रता दिवस पर किसी भारतीय प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे लंबा संबोधन बताया गया। इसके ठीक एक साल बाद 2026 में उनका भाषण 75 मिनट का रहा।
इस साल के संबोधन में पीएम मोदी ने फ्री ऑनलाइन कोचिंग, युवाओं के लिए AI ट्रेनिंग, ऊर्जा सुरक्षा और विकसित भारत समेत कई मुद्दों पर बात की।


