• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को झटका, पहले दिन ‘आवारापन 2’ ने की करीब 4 गुना ज्यादा कमाई

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश
0

15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से बॉक्स ऑफिस पर जिस शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, फिलहाल वैसा देखने को नहीं मिला। फिल्म का मुकाबला इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से हुआ और पहले ही दिन कमाई के मामले में इमरान की फिल्म ने बड़ी बढ़त बना ली।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन भारत में करीब 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ‘आवारापन 2’ ने 21.50 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी ओपनिंग डे पर इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म से करीब चार गुना ज्यादा कमाई की।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन करीब 27.80 करोड़ रुपये, जबकि ‘बंटवारा 1947’ ने 8.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

सनी देओल के लिए क्यों है बड़ा झटका?

सनी देओल ने पिछले कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है। ‘गदर 2’ ने 40 करोड़ रुपये और ‘बॉर्डर 2’ ने 32 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। ऐसे में ‘बंटवारा 1947’ की 5.75 करोड़ रुपये की शुरुआत काफी कमजोर मानी जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह 2018 में आई ‘भैयाजी सुपरहिट’ के बाद सनी देओल की सबसे कम ओपनिंग करने वाली सोलो फिल्मों में शामिल है।

हालांकि, 15 अगस्त का पूरा वीकेंड अभी बाकी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या फिल्म आने वाले दिनों में रफ्तार पकड़ पाती है या ‘आवारापन 2’ का दबदबा कायम रहता है।

क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी?

फिल्म में सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान पाकिस्तान चला जाता है। वहां उसे पता चलता है कि उसके नए घर की ऊपरी मंजिल पर एक हिंदू महिला रह रही है, जिसका किरदार शबाना आज़मी ने निभाया है।

महिला अपना घर छोड़ने से इनकार कर देती है और इसके बाद सनी देओल का किरदार उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाता है। दंगों और अफरा-तफरी के बीच फिल्म बंटवारे के दर्द, रिश्तों और इंसानियत की कहानी दिखाती है।

फिल्म की खास बात यह भी है कि प्रीति जिंटा करीब एक दशक बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, जबकि सनी देओल और उनके बेटे करण देओल पहली बार एक ही फिल्म में पिता-पुत्र के रूप में नजर आए हैं। फिल्म में अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Tags: awaarapan 2awaarapan 2 box office collectionbatwarabatwara box pffice collection
Previous Post

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 5 लोगों की मौत; सुनामी का अलर्ट वापस लिया गया

Next Post

PM मोदी ने इस बार 75 मिनट दिया भाषण, जानिए हर साल कितनी देर किया देश को संबोधित

Next Post

PM मोदी ने इस बार 75 मिनट दिया भाषण, जानिए हर साल कितनी देर किया देश को संबोधित

Recent Posts

  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire