• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

आज का मौसम 21 अगस्त: दिल्ली-उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश
0

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखा सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी 21 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वी भारत में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका जताई गई है। मछुआरों को समुद्र और नदियों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को भी तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलों को होने वाले संभावित नुकसान को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण का असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

21 अगस्त को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।

कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने और बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में किन जिलों में अलर्ट?

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी और बिजनौर में बारिश और आंधी की चेतावनी है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।

यहां तेज हवाएं करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

झारखंड में भी आंधी-बारिश का अलर्ट

झारखंड के धनबाद, देवघर, रांची, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की संभावना है।

हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का खतरा

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में भी 21-22 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में मौसम खराब रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में भी अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, कलिम्पोंग और हावड़ा में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम

राजस्थान के जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, बांसवाड़ा और भरतपुर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। जयपुर में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश में शिवपुरी, गुना, भोपाल, विदिशा, सागर, ग्वालियर, दमोह, रायसेन, मंदसौर और नीमच में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Tags: delhi weather todayjammu kashmir weatger todaypunjab weather todayUttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindiUttarakhand weather todayUttarakhand.weatherweather today
Previous Post

होमवर्क पूरा नहीं करने पर 6 साल के बच्चे को टीचर ने पीटा? गोद में गिरते ही मासूम की मौत

Next Post

शरमिला टैगोर के ‘वंदे मातरम’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना, बोलीं- ‘हिंदू-मुस्लिम माइंडसेट से बाहर आइए’

Next Post

शरमिला टैगोर के ‘वंदे मातरम’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना, बोलीं- ‘हिंदू-मुस्लिम माइंडसेट से बाहर आइए’

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire