• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Jantar Mantar पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने रखीं ये बड़ी मांगें

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश, राज्य
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि सरकारी सहायता और आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति को बनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान ‘गरीबों को आरक्षण, जाति को नहीं’ जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शन में ज्यादातर सामान्य वर्ग से जुड़े लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर, भगवा झंडे और अलग-अलग मांगों से जुड़े बैनर नजर आए।

आर्थिक आधार पर मिले सरकारी सहायता

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को जाति के बजाय उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर मदद मिलनी चाहिए। इसमें स्कॉलरशिप, फीस में सहायता, कोचिंग और शिक्षा से जुड़ी अन्य सुविधाएं शामिल करने की मांग की गई।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता से वंचित करने की बात नहीं हो रही है, बल्कि मदद उन लोगों तक पहुंचनी चाहिए जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।

SC/ST एक्ट को खत्म करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने SC/ST (Prevention of Atrocities) Act के खिलाफ भी आवाज उठाई और इसे खत्म करने की मांग की। उनका आरोप था कि कानून का लाभ हमेशा सबसे जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंचता और इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान लागू करने और SC, ST तथा OBC से जुड़ी नीतियों में बदलाव की मांग भी की।

आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था लागू हुए कई दशक बीत चुके हैं और देश की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों में काफी बदलाव आया है। ऐसे में मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।

‘Reservation Reform Andolan’ के तहत प्रदर्शन

यह प्रदर्शन ‘Reservation Reform Andolan’ अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिसकी अगुवाई NEET अभ्यर्थी हर्ष दुबे ने की। राजस्थान की जनरल सेना और चाणक्य सेना के साथ करणी सेना भी प्रदर्शन में शामिल हुई।

प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर पुलिस और RAF की भारी तैनाती रही। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण था और वे अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यहां जुटे थे।

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिन खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक जंतर-मंतर पर इस तरह के प्रदर्शन, आंदोलन या जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान में शाम 4 बजे तक अधिकतम 500 लोगों की अनुमति वाला NOC जारी किया गया था।

Tags: cjp protesteJantar Mantar Protestjantar mantar protest newsjantar mantar protest news hindireservation hataoreservation hatao protest
Previous Post

17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं का भी खतरा

Next Post

20 और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डी श्रेणी के 8 मामलों में सुधार; अब सिर्फ 3 मदें बाकी

Next Post
20 और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डी श्रेणी के 8 मामलों में सुधार; अब सिर्फ 3 मदें बाकी

20 और 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, डी श्रेणी के 8 मामलों में सुधार; अब सिर्फ 3 मदें बाकी

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire