• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

गुरुग्राम के PAUL रेस्टोरेंट में सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा! ग्राहक ने शेयर किया वीडियो

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश, राज्य
0

गुरुग्राम के एक चर्चित रेस्टोरेंट में सैंडविच के अंदर कथित तौर पर जिंदा कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। मामले ने रेस्टोरेंट की हाइजीन और फूड सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह घटना गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित One Horizon Centre के PAUL रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। ग्राहक सुलभ माथुर के मुताबिक, वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नाश्ते के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने वहां 6-7 डिशेज ऑर्डर की थीं।

सैंडविच में दिखा रेंगता हुआ कीड़ा

माथुर ने इंस्टाग्राम पर घटना का वीडियो शेयर किया। वीडियो में ब्रेड के बीच रखे मीट के ऊपर एक सफेद रंग का कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। ग्राहक का दावा है कि कीड़ा मिलने से पहले वह सैंडविच का करीब आधा हिस्सा खा चुके थे।

वीडियो शेयर करते हुए माथुर ने लिखा कि रेस्टोरेंट में नाश्ते के दौरान उन्हें सैंडविच में जिंदा कीड़ा देखकर काफी हैरानी हुई।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में PAUL के आउटलेट्स से जुड़े अपने कथित खराब अनुभव भी साझा किए।

रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने मांगी माफी

मामले के बाद माथुर ने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट मैनेजमेंट के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट दिखाया। उनके मुताबिक, PAUL India की टीम ने उनसे संपर्क कर घटना के लिए माफी मांगी।

हालांकि, ग्राहक ने मैनेजमेंट की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें जवाब एक सामान्य औपचारिक प्रतिक्रिया जैसा लगा और दावा किया कि कई अन्य लोगों ने भी PAUL के आउटलेट्स को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो और ग्राहक के दावों के बाद रेस्टोरेंट की फूड क्वालिटी और हाइजीन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। मामले में संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags: gurugramgurugram sandwichgurugram sandwich news
Previous Post

विजय का बड़ा ऐलान: हर परिवार को साल में 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडर्स को फ्री बस यात्रा

Next Post

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर बवाल, फैंस बोले- ये क्या बकवास है,बेहद शर्मनाक…

Next Post

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर बवाल, फैंस बोले- ये क्या बकवास है,बेहद शर्मनाक…

Recent Posts

  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire