• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Bigg Boss 20: कौन हैं अरिश्फा खान? 23 साल की इस कंटेस्टेंट के इंस्टाग्राम पर 2.9 करोड़ फॉलोअर्स

Mintwire by Mintwire
07/09/2026
in एंटरटेनमेंट, देश
0

मुंबई: सलमान खान का रियलिटी शो Bigg Boss 20 6 सितंबर से शुरू हो चुका है। शो में इस बार टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े कई चेहरे नजर आ रहे हैं। हालांकि, कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर कुछ दर्शकों ने सवाल भी उठाए हैं। इसी बीच अरिश्फा खान अपनी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग को लेकर चर्चा में हैं।

कौन हैं अरिश्फा खान?

साल 2003 में जन्मीं अरिश्फा खान ने महज बचपन में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने 2012 में टीवी शो ‘छल-शह और मात’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘वीर की अरदास…वीरा’, ‘जीनी और जूजू’, ‘उतरन’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘गंगा’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे कई टीवी शोज में नजर आईं।

अरिश्फा को 2018 में ‘पापा बाय चांस’ में पहली बार लीड रोल मिला था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां स्टंटवुमन थीं और उन्हीं के साथ सेट पर जाते-जाते अरिश्फा की एक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ी।

TikTok से मिली बड़ी पहचान

टीवी के बाद अरिश्फा ने डिजिटल कंटेंट की ओर रुख किया। भारत में TikTok के दौर में उनके शॉर्ट वीडियो काफी लोकप्रिय हुए। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई।

वह GRWM वीडियो, ट्रैवल व्लॉग, ट्रेंडिंग वीडियो और लाइफस्टाइल कंटेंट बनाती हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

कई बड़े सितारों से ज्यादा फॉलोअर्स

अरिश्फा खान की सोशल मीडिया लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.91 करोड़ फॉलोअर्स हैं। यह संख्या कई बड़े बॉलीवुड और साउथ इंडियन सितारों से ज्यादा है।

तुलना करें तो करीना कपूर के करीब 1.39 करोड़, जाह्नवी कपूर के 2.67 करोड़, अल्लू अर्जुन के करीब 2.79 करोड़ और प्रभास के करीब 1.39 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

Bigg Boss 20 में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

Bigg Boss 20 के 16 कंटेस्टेंट्स में अरिश्फा खान की इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा बताई जा रही है। उनके बाद अन्य कंटेस्टेंट्स के फॉलोअर्स की संख्या काफी कम है। स्काउटओपी के करीब 44 लाख, मैरी कॉम के करीब 20 लाख, माहि विज के करीब 22 लाख और ईशा रिक्खी के करीब 11 लाख फॉलोअर्स हैं।

‘Extra Jeevan Daan’ है इस सीजन की थीम

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा Bigg Boss 20 6 सितंबर को प्रीमियर हुआ। इस सीजन की थीम ‘Extra Jeevan Daan’ रखी गई है। शो में कंटेस्टेंट्स को दो जिंदगी मिलने की बात कही गई है, जिससे उन्हें एलिमिनेशन से बचने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।

इस बार Bigg Boss का घर ‘Alice in Wonderland’ की थीम पर तैयार किया गया है। शो की शुरुआत के साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच मतभेद और विवाद भी देखने को मिलने लगे हैं। अब देखना होगा कि अरिश्फा खान घर के अंदर अपनी सोशल मीडिया लोकप्रियता को दर्शकों के बीच कितनी मजबूत पहचान में बदल पाती हैं।

Tags: arishfa khanarishfa khan biggbossarishfa khan newsbiggbossbiggboss 2biggboss 20
Previous Post

जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की युवाओं को नसीहत, बोले- ड्रग्स-तंबाकू से रहें दूर, भविष्य पर दें ध्यान

Next Post

दिल्ली PG हादसा: बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता राजस्थान में हिरासत में, हादसे में 7 की मौत

Next Post

दिल्ली PG हादसा: बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता राजस्थान में हिरासत में, हादसे में 7 की मौत

Recent Posts

  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire