• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है

Mintwire by Mintwire
04/10/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान की खबरों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कांग्रेस को एक संदेश दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि गठबंधन में सबसे महत्वपूर्ण सीटों की संख्या नहीं, बल्कि चुनाव में गठबंधन की जीत है.

अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर लिखा, “मकसद जब साफ हो तो हाथ में हाथ होता है, निगाह मंजिल पर हो तो सफर आसान होता है.” उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है. महत्वपूर्ण यह है कि सभी दल यह सुनिश्चित करें कि जीत गठबंधन की हो.

‘आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए’

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बात सीट की नहीं, जीत की है. उन्होंने कहा कि यह जीत गठबंधन के दलों से आगे बढ़कर उस संयुक्त कोशिश की जीत होगी, जिसका उद्देश्य सांप्रदायिकता को दोबारा सिर नहीं उठाने देना है.

उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की रक्षा का भी मुद्दा उठाया. अखिलेश ने कहा कि देश में सौहार्द कायम रहे और तरक्की व खुशहाली का माहौल बने, इसके लिए सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा.

कांग्रेस बोली- सीट बंटवारे पर कोई विवाद नहीं

अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जीत की बात सही है और सपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है.

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. जिस क्षेत्र में जिस पार्टी के उम्मीदवार के जीतने की संभावना अधिक होगी, वहां उसी पार्टी का सिंबल होगा. कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला दोनों दलों के शीर्ष नेता करेंगे.

बीजेपी ने गठबंधन पर साधा निशाना

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा पर बीजेपी ने भी हमला बोला. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत के हिसाब से सीटों की मांग करने का संदेश दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार 150 से 200 सीटों की मांग कर रही है, जबकि अखिलेश यादव उसे उसकी जीत की क्षमता के हिसाब से सीट मांगने का संकेत दे रहे हैं. राकेश त्रिपाठी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में वैचारिक मतभेद होने का दावा करते हुए कहा कि दोनों दलों के बीच सहमति बनाना मुश्किल दिखाई दे रहा है.

Tags: Akhilesh Yadavalhilesh yadav newsuttapradesh newsUttarakhanduttarpradesh
Previous Post

यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी

Recent Posts

  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
  • 700 किसानों पर 6 करोड़ का कर्ज, बादशाहपुर सहकारी समिति की हालत बिगड़ी, नए ऋण पर भी संकट 03/10/2026
  • कोटद्वार के मोहम्मद दीपक को SDM कोर्ट से राहत, चेतावनी के साथ 1.5 लाख जमानत पर रिहा  03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire