• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

700 किसानों पर 6 करोड़ का कर्ज, बादशाहपुर सहकारी समिति की हालत बिगड़ी, नए ऋण पर भी संकट

Mintwire by Mintwire
03/10/2026
in देश
0
700 किसानों पर 6 करोड़ का कर्ज, बादशाहपुर सहकारी समिति की हालत बिगड़ी, नए ऋण पर भी संकट

हरिद्वार के बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति पर किसानों की ओर से लंबे समय से ऋण की अदायगी नहीं किए जाने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। समिति से जुड़े करीब 700 किसानों पर कुल लगभग 6 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है। इसमें करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये मूलधन और ढाई करोड़ रुपये ब्याज की राशि शामिल है। लंबे समय से वसूली नहीं होने के कारण समिति की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले करीब 10 वर्षों से अधिकांश किसान समिति से लिए गए ऋण की नियमित अदायगी नहीं कर रहे हैं। इसका सीधा असर समिति की ऋण वितरण व्यवस्था पर पड़ा है। समिति के पास किसानों को दोबारा कर्ज देने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है। वहीं, आर्थिक संकट के चलते कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने में भी परेशानी हो रही है।

ऋण चुका चुके किसान भी परेशान

धारीवाला गांव निवासी किसान कृपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने समिति से लिया गया अपना पूरा ऋण चुका दिया है। अब उन्हें दोबारा ऋण की जरूरत है, लेकिन समिति की ओर से नया कर्ज नहीं दिया जा रहा है। किसान के मुताबिक, वह इस संबंध में कई बार समिति के चक्कर लगा चुके हैं।

समिति के सचिव अजय पाल सिंह ने बताया कि बकाया ऋण की वसूली के लिए समय-समय पर किसानों को नोटिस भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक से समिति की स्वीकृत ऋण सीमा पूरी हो चुकी है। इसी वजह से फिलहाल समिति किसानों को नया ऋण उपलब्ध कराने की स्थिति में नहीं है।

ब्याज माफी और OTS की मांग

समिति की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अब ब्याज माफी और वन टाइम सेटलमेंट यानी OTS योजना लागू करने की मांग भी उठाई गई है। बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति की सभापति ज्योति चौहान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हरिद्वार जिले की सहकारी समितियों में ब्याज माफ करने और OTS योजना लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि समिति में कृषक ऋण के रूप में बड़ी राशि लंबे समय से बकाया है। इसके चलते एनपीए लगातार बढ़ रहा है। ज्ञापन के मुताबिक, कई ऋणी किसानों की मृत्यु भी हो चुकी है, जिससे बकाया ऋण की वसूली में परेशानी आ रही है।

सभापति ने कहा कि लगातार बढ़ते एनपीए का असर समिति के संचालन पर पड़ रहा है और सहकारी बैंक से स्वीकृत ऋण सीमा भी पूरी हो चुकी है। इसके कारण नए किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में दिक्कत हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से जनहित में सहकारी समितियों के बकाया ऋण पर ब्याज माफ करने और OTS योजना लागू करने की मांग की गई है।

Tags: Agricultural LoanBadshahpur Cooperative SocietyBadshahpur NewsCooperative BankCooperative Society CrisisFarmer DebtFarmer Loan WaiverFarmer NewsFarmers LoanHaridwar Farmersharidwar newsInterest WaiverJyoti ChauhanNPAOTS SchemeOutstanding LoanSwami YatishwaranandUttarakhand Cooperative SocietyUttarakhand news
Previous Post

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक को SDM कोर्ट से राहत, चेतावनी के साथ 1.5 लाख जमानत पर रिहा 

Next Post

उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन

Next Post
उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन

उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन

Please login to join discussion

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire