• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सुगम यातायात; सुव्यवस्थित आटोमेटेड पार्किगं; निःशुल्क शटल सेवा ‘‘सखी कैब’’ महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन की अभिनव पहल

Mintwire by Mintwire
30/10/2025
in उत्तराखंड
0
सुगम यातायात; सुव्यवस्थित आटोमेटेड पार्किगं; निःशुल्क शटल सेवा ‘‘सखी कैब’’ महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन की अभिनव पहल
देहरादून : जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अन्तर्गत ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ अन्तर्गत  जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को 02 ई०वी० नये वाहन (टाटा पंच) आंवटित किए गए है जो ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा में वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड-भाड़ व व्यस्त्तम वाले स्थानों तक लाने ले जाने की निःशुल्क सुविधा प्रदान कर रहे हैं। सखी कैब बड़े में अब 6 अतिरिक्त वाहन जल्द जुड़गंे जिससे पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों को सुविधा मिलेगी। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बसंल ने शहर को जाम से राहत दिलाने तथा जनमानस को पार्किंग व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शहर में 03 स्थानों पर आटोमेटेड पार्किंग का निर्माण करवाया गया है,  इस पार्किंग सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए 02 ईवी वाहन ‘‘सखी कैब’’ शटल सेवा सुविधा दी गई हैं जिनका विधिवत् शुभारम्भ किया गया है। अब इस बेड़े में 06 अतिरक्ति ईवी वाहन दिए जा रहे हैं जिससे वाहन पार्क करने वालों को आने जाने की सुविधा मिलेगी तथा यह वाहन पीपीपीमोड में संचालित होंगे।
जिला प्रशासन के शहर को जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था में सुधार हेतु 3 नई आटोमेटेड पार्किंग निर्माण करवाया गया है, जिनमें परेडग्राउण्ड 111 वाहन क्षमता, तिब्बती मार्केट 132 तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता है। उक्त तीनों 261 वाहन क्षमता वाली पार्किंग जल्द ही मा0 मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत् जनमानस को समर्पित की जाएगी।
निःशुल्क सटल सेवा सुविधा उपरान्त घंटाघर, सुभाष रोड, गांधीपार्क, परेडग्राउण्ड आसपास 5 किमी के दायरे में फ्री कैब की सेवा दी जा रही है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से सड़क पर पार्क किए गए वाहनों पर अब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पिछले 1 माह से एक डेडिकेटेड क्रेन स्थापित की गई है।
देहरादून शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की भीड़ और अपर्याप्त पार्किगं सुविधाओं के दृष्टिर्गत जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग परेड ग्राउण्ड के समीप, कोरोनेशन हॉस्पिटल, तिब्बती मार्केट में ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा का निर्माण किया गया है। 3 नई पार्किंग सुविधाओं में से परेड ग्राउण्ड के समीप निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग का संचालन वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन०आर०एल०एम०) योजना के अन्तर्गत गठित कृष्णा स्वयं सहायता समूह, विकास खण्ड विकासनगर के द्वारा किया जा रहा है।
Tags: Automated ParkingDehradunDistrict AdministrationDistrict Magistrate Savin BasalDistrict Rural Development AgencyFree shuttle service facility after GhantagharGandhi ParkNational Rural Livelihood MissionNewsParade GroundSubhash RoadUttarakhand.
Previous Post

कालसी चकराता मोटर मार्ग पर पराली से भरी चलती यूटिलिटी में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की विपक्ष की तारीफ,कहा उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस का बड़ा योगदान

Next Post
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की विपक्ष की तारीफ,कहा उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस का बड़ा योगदान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की विपक्ष की तारीफ,कहा उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस का बड़ा योगदान

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली SIR: लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नामों को नोटिस, वोटर लिस्ट में मिलीं ‘विसंगतियां’ 20/09/2026
  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire