Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

हरेला पर्व पर कोटद्वार में हुआ भव्य वृक्षारोपण, महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mintwire by Mintwire
16/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर कोटद्वार नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या-28, नींबूचौड़ स्थित महादेव क्रिकेट ग्राउंड में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

महापौर ने की अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने पौधारोपण करते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति उत्तराखंड की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी करे।

उन्होंने कहा कि आज लगाए गए वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।

हरित कोटद्वार का लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित कोटद्वार के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर आयुक्त पी.एल. शाह, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद केस्टवाल, पार्षद सौरव नौडियाल, दीपक पाठक, परमेंद्र रावत, रीता देवी, सोनिया नेगी, प्रेमा खंतवाल, नेत्रमोहन असवाल, मनोज शाह, श्रीधर प्रसाद, अमित नेगी, जगदीश प्रसाद, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशिबाला कैस्टवाल सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। महापौर ने सभी नागरिकों से अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए हरित, स्वच्छ और विकसित कोटद्वार के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Tags: Kotdwarkotdwar harelakotdwar newskotdwar news hindi
Previous Post

हार के मुहाने से लौटकर अर्जेंटीना फाइनल में, इंग्लैंड को 2-1 से हराया; अब स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

Next Post

Ballia News: रेलवे ट्रैक पर पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 53 सेकेंड का वीडियो वायरल; ट्रेन रोकनी पड़ी

Next Post

Ballia News: रेलवे ट्रैक पर पति-पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 53 सेकेंड का वीडियो वायरल; ट्रेन रोकनी पड़ी

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.