• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

फिल्मी सेट्स पर भी चलेगा तुकाराम मुंढे का डंडा… FWICE ने FDA से मांगी अचानक जांच

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश, राज्य
0

मुंबई: महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की रेस्टोरेंट्स और फूड आउटलेट्स पर चल रही सख्त कार्रवाई के बाद अब फिल्म शूटिंग सेट भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने मुंबई के शूटिंग लोकेशंस और वहां मौजूद कैटरिंग सुविधाओं की जांच के लिए FDA से मांग की है।

शूटिंग सेट पर खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायतें

FWICE के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कर्मचारियों को शूटिंग के दौरान लंबे समय तक काम करना पड़ता है और सेट पर मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर पिछले कई वर्षों से शिकायतें मिलती रही हैं।

FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने FDA से कहा कि वर्कर्स, टेक्नीशियन और कलाकारों को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। संगठन ने इसे कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ा बुनियादी मुद्दा बताया।

Film City समेत कई लोकेशन पर जांच की मांग

FWICE ने मुंबई के गोरेगांव स्थित Film City के अलावा शहर और आसपास के अन्य शूटिंग लोकेशंस पर भी अचानक निरीक्षण की मांग की है।

संगठन चाहता है कि FDA अधिकारी सेट पर मौजूद किचन, खाना बनाने की जगह, स्टोरेज एरिया और कैटरिंग व्यवस्था की जांच करें। जहां खाना खराब, मिलावटी या खाने लायक नहीं पाया जाए, वहां सैंपल लेने और नियम तोड़ने वाले प्रोड्यूसर्स, कैटरर्स या एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।

क्या है ‘Mundhe Effect’?

तुकाराम मुंढे की सख्त कार्रवाई के बाद ‘Mundhe Effect’ शब्द चर्चा में आया है। इसका मतलब FDA की कार्रवाई के तरीके में आए बदलाव से है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर लाइसेंस तुरंत सस्पेंड करने जैसी कार्रवाई की जा रही है, जबकि पहले कई मामलों में प्रतिष्ठानों को कमियां सुधारने के लिए समय दिया जाता था।

अब देखना होगा कि FWICE की मांग के बाद FDA की टीम फिल्म शूटिंग सेट्स और कैटरिंग यूनिट्स पर कब और कितनी बड़ी कार्रवाई करती है।

Tags: film set fda actionfilm set tukaram mundhetukaram mundhetukaram mundhe news
Previous Post

कौन हैं तुकाराम मुंढे? महाराष्ट्र FDA कमिश्नर, जिनकी कार्रवाई से मुंबई के बड़े रेस्टोरेंट्स में मचा हड़कंप

Next Post

‘थोड़े चुप रहिए वरना घर में लॉक कर देंगे’, Ravi Kishan के वायरल मीम्स पर पत्नी ने दी वॉर्निंग

Next Post

‘थोड़े चुप रहिए वरना घर में लॉक कर देंगे', Ravi Kishan के वायरल मीम्स पर पत्नी ने दी वॉर्निंग

Recent Posts

  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire