Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

आधी रात तक चली बहस, आखिरकार 1.11 लाख करोड़ का बजट विधानसभा से पास

Mintwire by Mintwire
14/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार देर रात समाप्त हो गया. सत्र के पांचवें दिन सदन ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए करीब 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट ध्वनिमत से मंजूर कर लिया. इसके बाद विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. सत्र के अंतिम दिन सदन की कार्यवाही रात करीब 12:30 बजे तक जारी रही. इस दौरान बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली.

बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

बजट पर चर्चा के दौरान सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने इसे राज्य के विकास के लिए अहम बताया. उनका कहना था कि यह बजट ‘विकसित उत्तराखंड 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसमें किसान, युवा, महिलाएं और कर्मचारियों सहित सभी वर्गों के हितों को शामिल किया गया है.

वहीं विपक्ष ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें ठोस योजनाओं की कमी है और यह ज्यादातर घोषणाओं तक सीमित दिखाई देता है.
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के रूप में पेश किया बजट
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सत्र के पहले दिन बतौर वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट सदन में प्रस्तुत किया था. यह पहला मौका था जब उन्होंने स्वयं वित्त मंत्री के रूप में राज्य का बजट पेश किया. सरकार के अनुसार यह बजट मौजूदा वित्तीय वर्ष के मुकाबले लगभग 10.41 प्रतिशत अधिक है.

राजस्व प्राप्ति का अनुमान

सरकार के अनुमान के मुताबिक आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य को कुल 1,11,703.21 करोड़ रुपये की प्राप्ति होने की संभावना है. इसमें लगभग 67,525.77 करोड़ रुपये राजस्व स्रोतों से और 42,617.35 करोड़ रुपये पूंजीगत प्राप्तियों से मिलने का अनुमान लगाया गया है. सरकार ने इस बजट को कर-मुक्त बताया है और इसमें राजस्व घाटा नहीं होने का दावा किया गया है.

पर्यटन, निवेश और रोजगार पर विशेष फोकस

सरकार ने बजट में 12,579.70 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान जताया है. साथ ही कहा गया है कि इस बजट के माध्यम से बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. सरकार का मानना है कि इन पहलों से राज्य के समग्र विकास को गति मिलेगी.

Tags: uttarakhand budgetUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

बालिका जन्मोत्सव में गूंजी बेटियों की खुशियां, कल्जीखाल में हुआ खास आयोजन

Next Post

देहरादूनः घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, लाइन लगाने की ज़रूरत नहीं… कंपनियों ने किया ऐलान

Next Post

देहरादूनः घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, लाइन लगाने की ज़रूरत नहीं… कंपनियों ने किया ऐलान

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.