• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिखाई हरी झंडी

Mintwire by Mintwire
31/10/2025
in उत्तराखंड
0
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून : देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देहरादून में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया और पदयात्रा में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर घंटाघर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति, देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस एक भारत के सपने को साकार किया, उसी भावना से हम सबको आगे बढ़कर देश के विकास और एकता के लिए काम करना है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह दिन हमें राष्ट्र की एकता और शक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को भी इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक संगठित और नशामुक्त भारत ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का आधार बनेगा।

कार्यक्रम में मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं हजारों की संख्या में आम नागरिक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: Cabinet Minister Ganesh JoshiCabinet Minister Satpal MaharajChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunIron Man Sardar Vallabhbhai PatelMLA Khajan DasMLA Savita KapoorNewsUttarakhand.Women Empowerment and Child Development Minister Rekha Arya
Previous Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक

Next Post

मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास बग्वाल की दिखेगी धूम, पूरे साल भर चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Next Post
उत्तराखंड में “ग्रीन सेस” के तहत बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूला जाएगा टैक्स

मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास बग्वाल की दिखेगी धूम, पूरे साल भर चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire