• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कौन करेगा ‘रैडर्स’ पर रेड? कर्नाटक हेल्थ डिपार्टमेंट की अपनी कैंटीन में मिले एक्सपायर्ड सामान

Mintwire by Mintwire
12/08/2026
in देश, राज्य
0

बेंगलुरु: कर्नाटक में खाद्य सुरक्षा को लेकर चल रही सख्ती के बीच स्वास्थ्य विभाग की अपनी ही कैंटीन में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। बेंगलुरु स्थित आरोग्य सौधा, जहां स्वास्थ्य विभाग का मुख्यालय है, वहां की कैंटीन में जांच के दौरान एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, गंदगी और स्टोरेज से जुड़ी कई खामियां मिलीं।

इडली रवा और नारियल पाउडर एक्सपायर्ड मिले

जांच टीम के मुताबिक कैंटीन में इडली रवा और नारियल पाउडर समेत कुछ खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इसके अलावा खाद्य सामग्री को FSSAI के निर्धारित मानकों के मुताबिक स्टोर नहीं किया जा रहा था।

कैंटीन में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। अधिकारियों ने पेस्ट कंट्रोल की जरूरी व्यवस्था नहीं होने की बात भी कही।

इंदिरा कैंटीन की रसोई पर भी कार्रवाई

इसी अभियान के तहत मंगलवार को बेंगलुरु अर्बन जिले की तीन इंदिरा कैंटीन रसोइयों—गोट्टीगेरे, लिंगराजापुरम और सिंगासांद्रा—का निरीक्षण किया गया।

जांच में लेबलिंग से जुड़ी गड़बड़ियां, मिसब्रांडिंग और अस्वच्छ तरीके से भोजन तैयार करने जैसी कमियां सामने आईं। तीनों प्रतिष्ठानों के फूड बिजनेस ऑपरेटरों को नोटिस जारी किए गए हैं।

इंदिरा कैंटीन का गोदाम सील

गोट्टीगेरे स्थित इंदिरा कैंटीन के गोदाम में भी अस्वच्छ तरीके से भोजन रखने और स्टोरेज की स्थिति पाए जाने के बाद उसे सील कर दिया गया। अधिकारियों ने आगे कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है।

60 होटलों की जांच, 77 सैंपल लिए

कर्नाटक का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बेंगलुरु में बड़े स्तर पर जांच अभियान चला रहा है। हालिया कार्रवाई के दौरान 60 थ्री-स्टार और फाइव-स्टार होटलों का निरीक्षण किया गया और 77 खाद्य सैंपल लैब जांच के लिए लिए गए।

विभाग ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags: karnatakaKarnataka canteen checkkarnataka canteen chekckarnataka news
Previous Post

मध्य प्रदेश में Analog Paneer पर बैन, प्रोडक्शन-बिक्री और इस्तेमाल पर रोक

Next Post

EPFO के 5 बड़े बदलाव: PF निकालने से लेकर UAN और PF ट्रांसफर तक आसान हुईं सेवाएं, जानिए क्या बदला

Next Post
EPFO के 5 बड़े बदलाव: PF निकालने से लेकर UAN और PF ट्रांसफर तक आसान हुईं सेवाएं, जानिए क्या बदला

EPFO के 5 बड़े बदलाव: PF निकालने से लेकर UAN और PF ट्रांसफर तक आसान हुईं सेवाएं, जानिए क्या बदला

Recent Posts

  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire