• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा स्पेश सेल… रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Mintwire by Mintwire
18/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा स्पेश सेल… रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

उत्तराखंड सरकार ने सेना से सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि राज्य में जल्द हीअग्निवीर सेल का गठन किया जाएगा. यह सेल अग्निवीरों को रोजगार, स्वरोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिएसिंगल विंडो फैसिलिटेशन सेंटर के रूप में कार्य करेगा.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तराखंड ऐसा कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य होगा.

रोजगार और स्वरोजगार में मिलेगी पूरी मदद

शुक्रवार को देहरादून के कुआंवाला स्थित यूथ फाउंडेशन ट्रेनिंग एरिया में आयोजित’युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को नई शुरुआत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. राज्य सरकार उनकी दूसरी पारी को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस व्यवस्था कर रही है.

उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेल के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर, स्वरोजगार योजनाएं, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहायता दी जाएगी.

होमस्टे योजना में मिलेगा विशेष अनुदान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पर्यटन विभाग कीहोमस्टे योजना के तहत पूर्व सैनिकों और सेवामुक्त अग्निवीरों को विशेष अनुदान दिया जाएगा.

इसके अलावा सीमांत गांवों में रहने वाले पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने में सरकार आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगी.

सरकारी नौकरियों में पहले से मिल रही हैं कई सुविधाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही अग्निवीरों को पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न सरकारी सेवाओं में10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दे चुकी है.

इसके साथ ही भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में छूट और चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता भी सुनिश्चित की गई है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है.

सैनिक कल्याण के लिए कई अहम फैसले

मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है.

इसके अलावा आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजन, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की समय-सीमा दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष करना, युद्ध विधवाओं, दिव्यांग सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता जैसी कई कल्याणकारी व्यवस्थाएं भी लागू की गई हैं.

कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला, यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कौठियाल, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) गुलाब सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, अग्निवीर और युवा उपस्थित रहे.

Tags: Agnipath SchemeAgniveerAgniveer CellDefence Newsdehradun newsEmploymentEx AgniveersEx ServicemenGovernment SchemesHomestay SchemeHorizontal ReservationIndian ArmyMilitary Welfarepushkar singh dhamiSelf EmploymentTourism DepartmentUttarakhandUttarakhand GovernmentUttarakhand newsYouth Foundation
Previous Post

पोखड़ा जनसेवा शिविर में 97 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ

Next Post

दूध में मिलाई नींद की गोलियां, बिस्तर में छोड़ा सांप…20 लाख के लिए पत्नी ने की पति हत्या

Next Post
दूध में मिलाई नींद की गोलियां, बिस्तर में छोड़ा सांप…20 लाख के लिए पत्नी ने की पति हत्या

दूध में मिलाई नींद की गोलियां, बिस्तर में छोड़ा सांप...20 लाख के लिए पत्नी ने की पति हत्या

Please login to join discussion

Recent Posts

  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire