Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

पोखड़ा जनसेवा शिविर में 97 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला लाभ

Mintwire by Mintwire
18/07/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत शनिवार को बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया.

97 आवेदन आए, सभी का मौके पर निस्तारण

खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह ने कहा कि जनसेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही लोगों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है. शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 97 आवेदन और प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण मौके पर ही किया गया.

स्वास्थ्य जांच से लेकर पेंशन सत्यापन तक मिली सुविधाएं

शिविर में कृषि एवं उद्यान विभाग ने 9 लाभार्थियों को पौध, उर्वरक और कृषि सामग्री वितरित की. स्वास्थ्य विभाग ने 42 तथा आयुष विभाग ने 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं. समाज कल्याण विभाग ने 6 लाभार्थियों के दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन संबंधी सत्यापन किए, जबकि राजस्व विभाग ने 5 लोगों को कृषक प्रमाण पत्र और खतौनी की प्रतिलिपि उपलब्ध कराई.

स्वयं सहायता समूहों को भी मिला प्रोत्साहन

ग्रामोत्थान परियोजना (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों के 12 लाभार्थियो ने 4,500 रुपये के उत्पादों की बिक्री की. बाल विकास विभाग ने एक लाभार्थी को महालक्ष्मी किट प्रदान की, जबकि आधार पंजीकरण केंद्र के माध्यम से दो लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए.

ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं, कनिष्ठ उप प्रमुख संजय जोशी, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह नेगी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Tags: Pauri Newspauri news hi dipauri news hindiUttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

देहरादून में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- पेपर लीक के लिए कोचिंग सेंटर से मंत्रालय तक पूरा सिस्टम जिम्मेदार

Next Post

उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा स्पेश सेल… रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Next Post
उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा स्पेश सेल… रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा स्पेश सेल... रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.