• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

गढ़वाल आयुक्त का सख्त संदेश… कांवड़ यात्रा में मिलावट पर होगी कड़ी कार्रवाई, बिजली व्यवस्था का होगा सेफ्टी ऑडिट

Mintwire by Mintwire
23/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
गढ़वाल आयुक्त का सख्त संदेश… कांवड़ यात्रा में मिलावट पर होगी कड़ी कार्रवाई, बिजली व्यवस्था का होगा सेफ्टी ऑडिट

पौड़ी. कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गढ़वाल मंडल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग, वन विभाग, यूपीसीएल और क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने और जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए.

कांवड़ यात्रा में खाद्य गुणवत्ता पर विशेष निगरानी

आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान होटल, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और रेट लिस्ट का अनिवार्य रूप से प्रदर्शन कराया जाए. उन्होंने कहा कि यदि कोई संस्था या व्यक्ति श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन, पेयजल या औषधियां वितरित करता है तो उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की भी जांच की जाए. साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए उत्पादक और पैकेजिंग इकाइयों की नियमित सैंपलिंग कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

औषधि नियंत्रण और बिजली सुरक्षा पर भी सख्ती

बैठक में औषधि नियंत्रण विभाग को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के 38 और एनडीपीएस एक्ट के 47 लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए. वहीं यूपीसीएल को पूरे गढ़वाल मंडल में ट्रांसफार्मरों, बिजली के पोल और झूलती या क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों का व्यापक सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा गया. आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी विभाग बिजली बिलों का नियमित भुगतान करें और मार्च में एकमुश्त भुगतान की परंपरा समाप्त की जाए.

वन और पुरातत्व विभाग को भी दिए अहम निर्देश

आयुक्त ने वन विभाग को बरसात के मौसम में वनीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. वहीं पुरातत्व विभाग को संरक्षित धार्मिक स्थलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि उनके संरक्षण और विकास संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके.

बैठक में मुख्य वन संरक्षक आकाश वर्मा, अपर निदेशक अर्थ एवं संख्या गीतांजलि शर्मा, डिप्टी कमिश्नर खाद्य सुरक्षा आरएस रावत, एडीसी एफडीए डॉ. सुधीर कुमार, एमडी सिंह (यूपीसीएल), अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, संरक्षण सहायक अनिल नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Tags: Anand SwaroopDrug Control DepartmentElectricity Safety AuditFood AdulterationFood Safety UttarakhandGarhwal CommissionerGarhwal Newshindi newsKanwar Yatra 2026Kanwar Yatra SafetyPauri Garhwal NewsPauri NewsUPCL Safety AuditUttarakhand GovernmentUttarakhand news
Previous Post

पौड़ी का डॉ. अंबेडकर विज्ञान संग्रहालय बना छात्रों की पहली पसंद, प्रयोगों से सीख रहे विज्ञान के नए आयाम

Next Post

चकराता में ‘विकसित भारत’ की गूंज… केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन

Next Post
चकराता में ‘विकसित भारत’ की गूंज… केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन

चकराता में 'विकसित भारत' की गूंज... केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire